[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम 3 को, ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम 3 को, ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

0
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम 3 को, ओम बिरला करेंगे उद्घाटन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला.

West Bengal News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 3 जुलाई से आयोजित 2 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम (Orientation Programme) का उद्घाटन करेंगे. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

प्राइड और पश्चिम बंगाल विधानसभा का संयुक्त आयोजन

अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) और पश्चिम बंगाल विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम न्यू टाउन स्थित ‘विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर’ में होगा. उद्घाटन सत्र को बिरला के अलावा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश संबोधित करेंगे.

रीतब्रत बनर्जी भी कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता रीतब्रत बनर्जी भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. प्रबोधन कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं और विधानसभा की कार्यप्रणाली की व्यापक समझ प्रदान करना है, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें. कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री डॉ शंकर घोष भी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल विधानसभा में ओबीसी आरक्षण से जुड़े 2 बिल पास, 113 समुदाय सूची से बाहर

विधायकों को मिलेगी संसदीय कार्य प्रणाली की जानकारी

इस 2 दिवसीय कार्यक्रम में विधायकों के लिए परंपराओं, रीति-रिवाजों और शिष्टाचार, कार्यपालिका की जवाबदेही और अन्य प्रक्रियागत उपायों, समिति प्रणाली, विधायी प्रक्रिया, वित्तीय कार्य एवं बजट प्रक्रिया, संसदीय विशेषाधिकार एवं नैतिकता तथा राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किये जायेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal News: 3 राज्यों के स्पीकर करेंगे संबोधित

इन सत्रों की अध्यक्षता विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी और वरिष्ठ सांसद करेंगे. इनमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना शामिल हैं.

मनीष तिवारी और रविशंकर प्रसाद भी होंगे शामिल

राजस्थान, सिक्किम, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं के अध्यक्षों के अलावा सांसद एनके प्रेमचंद्रन, मनीष तिवारी और रविशंकर प्रसाद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस का रीतब्रत बनर्जी गुट कल निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मिलेगा

भड़काऊ बयान देने वाले हुमायूं कबीर की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने 3 और 4 जुलाई को थाने में बुलाया

Previous article आधे घंटे की मूसलाधार बारिश में पानी-पानी हुआ औरंगाबाद शहर, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल
Next article श्रीसंत पर बैन हटा, संजू सैमसन विवाद से शुरू हुई थी लड़ाई, जानिए पूरी कहानी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel