[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में 3234 केंद्रों पर ‘अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

बंगाल में 3234 केंद्रों पर ‘अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

0
बंगाल में 3234 केंद्रों पर ‘अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
कोलकाता के भवानीपुर इलाके में चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस दिखाते मतदाता. फोटो : पीटीआई

West Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर मचे बवाल के बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये हैं. शनिवार को तृणमूल सांसद ने कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाताओं को परेशान कर रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके 2 बेटों, मां और छोटी बहन को ‘अनमैप्ड’ श्रेणी में डालकर मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है.

2002 के वोटर लिस्ट में जिनके नाम नहीं, वे हैं ‘अनमैप्ड’ वोटर

चुनाव आयोग के अनुसार, ‘अनमैप्ड’ मतदाता वे हैं, जिनका विवरण वर्ष 2002 की मतदाता सूची के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे. काकोली घोष दस्तीदार की 90 वर्षीय मां और छोटी बहन उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र बारासात के मध्यग्राम इलाके में रहती हैं, जबकि उनके दोनों बेटों का आवासीय पता दक्षिण कोलकाता का है.

काकोली घोष दस्तीदार के पति रहे हैं राज्य के पूर्व मंत्री

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि मेरे बेटों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किये गये. उनके पिता (सांसद के पति) राज्य के पूर्व मंत्री रहे हैं. काकोली घोष दस्तीदार खुद कई बार की सांसद हैं. उन्होंने कहा कि यह भी समझ से परे है कि उनकी 90 साल की मां और छोटी बहन जो उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में लंबे समय से मतदाता रही हैं, उनके नाम अचानक मसौदा सूची से हटा दिये गये? उन्होंने इस प्रक्रिया को ‘परिवार का उत्पीड़न’ करार दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal: 3234 केंद्रों पर शुरू हुई ‘अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया था कि 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को सुनवाई केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी. आयोग के अधिकारी स्वयं उनके घर (आवास) जाकर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करेंगे. उधर, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि शनिवार को राज्यभर के 3,234 केंद्रों पर सुनवाई शुरू हो गयी. सुनवाई केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गयी. पहले चरण में लगभग 32 लाख ‘अनमैप्ड’ वोटर्स को सुनवाई के लिए बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें

ठाकुरनगर में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल सांसद ममता बाला ठाकुर के समर्थकों में झड़प, बैनर फाड़े गये

SIR का विरोध, चुनाव आयोग के खिलाफ 3 जिलों में रोष जतायेंगी ममता बनर्जी, निकालेंगी रैलियां

SIR Bengal 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाग रहे बांग्लादेशियों ने घुसपैठ के विमर्श को धार दी

SIR Bengal: बंगाल चुनाव से पहले 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलायेगा चुनाव आयोग

Previous article Battle Of Galwan Teaser: आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान का अब तक का सबसे इंटेंस अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज
Next article क्वार्टर फाइनल मैच में अंकित इलेवन ने दाउदनगर को हराया
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel