[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Battle Of Galwan Teaser: आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान का अब तक का सबसे इंटेंस अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज

Battle Of Galwan Teaser: आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान का अब तक का सबसे इंटेंस अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज

0
Battle Of Galwan Teaser: आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान का अब तक का सबसे इंटेंस अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर रिलीज
बैटल ऑफ गलवान टीजर, फोटो- इंस्टाग्राम

Battle Of Galwan Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मच अवेटेड टीजर रिलीज किया है. यह टीजर उन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. टीजर में सलमान खान एक बहादुर भारतीय सेना के अधिकारी के रोल में नजर आ रहे हैं, जो दुश्मन का डटकर सामना करते दिखाई देते हैं. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस सलमान के आर्मी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. टीजर में देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का दमदार मेल देखने को मिलता है.

मालुम हो कि 2025 की शुरुआत में आई सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऐसे में फैंस को ‘बैटल ऑफ गलवान’ से काफी उम्मीदें हैं. टीजर देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान का जोरदार कमबैक साबित हो सकती है. ऐसे में आइए फिल्म के टीजर और फिल्म की खास बातें बताते हैं.

यहां देखें टीजर-

बैटल ऑफ गलवान के टीजर में क्या है खास?

एक मिनट के इस दमदार टीजर की शुरुआत सलमान खान की गंभीर आवाज से होती है. वह अपने सैनिकों को दुश्मन से लड़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार करते नजर आते हैं. इसके बाद टीजर में सलमान अपने जवानों के साथ दुश्मन की तरफ बढ़ते हुए दिखाई देते हैं.

टीजर में दिखाए गए ऊंचाई वाले और कठिन इलाके फिल्म की गंभीर कहानी और युद्ध की सच्चाई को साफ दिखाते हैं. आगे के सीन में सलमान खान के हाथ में एक छड़ी नजर आती है, जब दुश्मन उन पर हमला करता है.

टीजर के आखिरी हिस्से में सलमान का किरदार एक दुश्मन को छड़ी से मारता है और गंभीर अंदाज़ में सामने देखता हुआ दिखाई देता है. इससे फिल्म का इंटेंस माहौल और मजबूत हो जाता है. पूरे टीजर में हाई-ऑल्टिट्यूड वॉर की मुश्किल परिस्थितियों की झलक मिलती है. बैकग्राउंड में हिमेश रेशमिया का दमदार म्यूजिक और स्टेबिन बेन की आवाज टीजर को और ज्यादा असरदार बना देती है.

बैटल ऑफ गलवान की जरूरी डिटेल्स

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और दृढ़ संकल्प की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है और साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जो कि 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Worldwide Collection: 22 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल, 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी ‘धुरंधर’, टोटल कमाई जानें

Previous article बुढ़वल में अजित सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी
Next article बंगाल में 3234 केंद्रों पर ‘अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel