[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता दलबदलुओं के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, देवजीत सरकार बोले- दागियों और असामाजिक तत्वों की नो एंट्री

दलबदलुओं के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, देवजीत सरकार बोले- दागियों और असामाजिक तत्वों की नो एंट्री

0
दलबदलुओं के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, देवजीत सरकार बोले- दागियों और असामाजिक तत्वों की नो एंट्री

West Bengal BJP Membership: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब क्लीन पॉलिटिक्स के मूड में है. राज्य भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता देवजीत सरकार ने साफ कर दिया कि केवल भाजपा का झंडा उठा लेने से कोई पार्टी का सदस्य नहीं बन जायेगा.

भ्रष्टाचार, हिंसा और अत्याचार मंजूर नहीं

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, हिंसा और अत्याचार के दाग वाले नेताओं के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर फिलहाल सभी प्रकार की सदस्यता प्रक्रियाओं को स्थगित कर दिया गया है. पार्टी का यह कड़ा रुख उन लोगों के लिए बड़ा झटका है, जो सत्ता परिवर्तन के बाद पाला बदलने की तैयारी में थे.

‘वॉशिंग मशीन’ वाली छवि बदलने की कोशिश

देवजीत सरकार ने पार्टी की नीति को लेकर बेहद सख्त संदेश दिया. प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि जो लोग अतीत में आम जनता पर अत्याचार या भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर भाजपा में शामिल नहीं किया जायेगा. भाजपा अपने नैतिक मूल्यों से कोई समझौता नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें : प्रणाम बंगाल! अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

West Bengal BJP Membership: असामाजिक तत्वों पर नजर, शुद्धिकरण का संदेश

भाजपा के नाम और झंडे का दुरुपयोग कर रहे मादक पदार्थों के तस्करों और असामाजिक तत्वों की उन्होंने कड़ी निंदा की. उन्होंने साफ किया कि ऐसे तत्वों का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता की संपत्ति लूटने वाले लोग केवल भाजपा का दामन थाम लेने मात्र से ‘शुद्ध’ नहीं हो जायेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपने दम पर लड़ेंगे निकाय चुनाव : सरकार

आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी किसी बैसाखी के सहारे नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों के आधार पर घर-घर जाकर जनता से सीधा संवाद करेगी. निकाय चुनावों में साफ-सुथरी छवि वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जायेगी.

ममता बनर्जी पर पलटवार और कार्यकर्ताओं से अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देवजीत सरकार ने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों को ‘हार की हताशा’ करार दिया. साजिश के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणियां पराजय स्वीकार न कर पाने का प्रतीक हैं. भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की जनादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री बने रहने की जिद, संविधान विशेषज्ञों से जानें 7 मई को क्या होगा

कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह

भाजपा प्रवक्ता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों की निंदा की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाी की मांग की. साथ ही कार्यकर्ताओं से इस तनावपूर्ण माहौल में धैर्य और संयम बनाये रखने की अपील की. भाजपा के इस कड़े संदेश ने साफ कर दिया है कि बंगाल में सत्ता संभालने से पहले पार्टी संगठन को ‘फिल्टर’ करना चाहती है, ताकि सुशासन के वादे पर कोई आंच न आये.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे

बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय

बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट

ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार

Previous article मौसम : इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट
Next article बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel