[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम : इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट

मौसम : इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट

0
मौसम : इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 मई को उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा. जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

वहीं उत्तराखंड में 6 से 8 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई को बारिश और आंधी के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में 6 मई को और पूर्वी राजस्थान में 9 मई तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

6 से 9 मई के दौरान मध्य प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहेगा. वहीं 6 से 9 मई के बीच छत्तीसगढ़ में भी खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा. इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : राजस्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 9 मई तक के लिए अलर्ट जारी

दक्षिण भारत में होगी बारिश

6 से 9 मई के दौरान दक्षिण भारत के कई इलाकों में मौसम बदला हुआ रहेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, आंधी और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इसके अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 7 और 8 मई को ऐसा ही मौसम रहेगा.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश में मंगलवार (5 मई) को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है

Previous article 6 मई की टॉप 20 खबरें: ममता बनर्जी बोलीं- नहीं दूंगी इस्तीफा, मोदी कैबिनेट का मेगा प्लान, सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे जज
Next article दलबदलुओं के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, देवजीत सरकार बोले- दागियों और असामाजिक तत्वों की नो एंट्री
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel