[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तृणमूल कांग्रेस का विवाद और गहराया, ममता बनर्जी गुट की डोला सेन ने बागियों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

तृणमूल कांग्रेस का विवाद और गहराया, ममता बनर्जी गुट की डोला सेन ने बागियों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

0
तृणमूल कांग्रेस का विवाद और गहराया, ममता बनर्जी गुट की डोला सेन ने बागियों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत
डोला सेन (बायें) और काकोली घोष दस्तीदार. बीच में ममता बनर्जी.

TMC Crisis Escalates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में छिड़ा गृहयुद्ध अब कानूनी लड़ाई में तब्दील हो चुका है. बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुट की राज्यसभा सांसद डोला सेन (Dola Sen) ने बागी गुट के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोला है. डोला सेन ने बागी सांसदों के खिलाफ दिल्ली पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास धोखाधड़ी (Forgery) और प्रतिरूपण (Impersonation) की लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

त्रिपुरा की पार्टी NCPI में विलय के दावों को डोला सेन ने बताया फर्जीवाड़ा

पूरा विवाद टीएमसी के 20 बागी सांसदों के उस कदम के बाद शुरू हुआ, जब काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई वाले बागी गुट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर त्रिपुरा की क्षेत्रीय पार्टी एनसीपीआई (NCPI) में तृणमूल कांग्रेस का विलय करने और संसद में भाजपा नीत एनडीए (NDA) को समर्थन देने का दावा किया. डोला सेन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बागी गुट ने इस तथाकथित विलय के लिए फर्जी दस्तावेजों, जाली हस्ताक्षरों और तकनीकी हेरफेर का सहारा लिया है. यह आपराधिक कृत्य है.

इसे भी पढ़ें : किसको लगा 440 करोड़ का झटका! तृणमूल कांग्रेस के 3 बैंक खातों से पैसे निकालने पर लगी रोक

ममता बनर्जी के चेहरे पर जीते, अब पीठ में छुरा घोंप रहे : सेन

सांसद डोला सेन ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन सभी सांसदों ने महज डेढ़ महीने पहले ममता बनर्जी के नाम, उनकी तस्वीरों और टीएमसी के आधिकारिक चुनाव चिह्न पर लोकसभा का चुनाव जीता था. जनता ने इन्हें ममता बनर्जी की नीतियों के लिए वोट दिया था, लेकिन संसद पहुंचते ही इन्होंने अपनी मूल पार्टी और नेतृत्व के साथ विश्वासघात किया है. डोला सेन ने कहा कि जालसाजी के सहारे किये गये इस कथित विलय को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता और कानूनन इन सभी की संसद सदस्यता रद्द होनी चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Crisis Escalates: लोकसभा अध्यक्ष के फैसले पर टिकी निगाहें

पुलिस में की गयी इस शिकायत के बाद बंगाल से लेकर दिल्ली सियासी पारा चढ़ गया है. कानून के जानकार कहते हैं कि यदि डोला सेन के जालसाजी और फर्जीवाड़े के आरोप जांच में सही पाये जाते हैं, तो बागी सांसदों पर आपराधिक मुकदमा चलने के साथ-साथ दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के तहत उनकी संसद सदस्यता रद्द हो सकती है. फिलहाल, बागी गुट के इस विलय प्रस्ताव और ममता गुट की इस शिकायत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अंतिम फैसले का इंतजार है.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल

बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

बंगाल में टीएमसी के पूर्व पार्षद पर महिलाओं ने बरसाये अंडे, लगाये चोर-चोर के नारे

तृणमूल के बागी सांसद बोले- हमेशा रहेगा ममता बनर्जी का सम्मान, शुभेंदु सरकार और दिल्ली कनेक्शन पर खोला बड़ा राज

Previous article 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, आमिर जांगू-रोस्टन चेस ने टेस्ट क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Next article एनएच-327ई चौड़ीकरण में आ रही बाधाएं दूर, एसडीओ की निगरानी में हटाया गया अतिक्रमण
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel