[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा एनएच-327ई चौड़ीकरण में आ रही बाधाएं दूर, एसडीओ की निगरानी में हटाया गया अतिक्रमण

एनएच-327ई चौड़ीकरण में आ रही बाधाएं दूर, एसडीओ की निगरानी में हटाया गया अतिक्रमण

0
एनएच-327ई चौड़ीकरण में आ रही बाधाएं दूर, एसडीओ की निगरानी में हटाया गया अतिक्रमण
फोटो- एनएच-327ई से अतिक्रमण हटाते हुए.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Encroachment Removal: सहरसा जिले में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन एनएच-327ई एक्सटेंशन के चौड़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रविवार को सदर अनुमंडल प्रशासन ने कार्रवाई की. सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी की निगरानी में सत्तरकटैया प्रखंड के बिहरा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को गति मिल सकी.

प्रशासन की निगरानी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मधुबनी के परियोजना निदेशक के अनुरोध और जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने अभियान चलाया. निर्माण कार्य में कुछ रैयतों एवं भू-धारियों की ओर से उत्पन्न की जा रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासनिक टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही और शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई कराई.

कई अधिकारियों की रही तैनाती

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्तरकटैया की अंचलाधिकारी शिखा सिंह, कहरा के अंचलाधिकारी सौरभ कुमार तथा राजस्व अधिकारी अमन राज को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. अधिकारियों ने मौके पर रहकर अतिक्रमण हटवाया और निर्माण एजेंसी को कार्य जारी रखने में सहयोग प्रदान किया.

समय पर पूरा होगा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण

Encroachment Removal: सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

निर्माण कार्य को मिलेगी रफ्तार

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद निर्माण एजेंसी ने राहत की सांस ली है. अधिकारियों का मानना है कि बाधाएं हटने के बाद एनएच-327ई एक्सटेंशन के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार कार्य में तेजी आएगी, जिससे भविष्य में लोगों को बेहतर और सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

ALSO READ: पंचायत विकास दिवस पर जीविका दीदियों ने निकाली प्रभात फेरी, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel