[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तृणमूल का संकट गहराया, ममता बनर्जी को छोड़ रीतब्रत से मिलीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, कुणाल घोष ने बोला हमला

तृणमूल का संकट गहराया, ममता बनर्जी को छोड़ रीतब्रत से मिलीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, कुणाल घोष ने बोला हमला

0
तृणमूल का संकट गहराया, ममता बनर्जी को छोड़ रीतब्रत से मिलीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, कुणाल घोष ने बोला हमला
चंद्रिमा भट्टाचार्य और कुणाल घोष.

TMC Crisis: बंगाल चुनाव 2026 में पराजय के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी है. पार्टी का संकट लगातार गहराता जा रहा है. कभी ममता दीदी के साथ साये की तरह रहने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर बागी गुट में शामिल हो गयीं हैं. इस पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने चंद्रिमा भट्टाचार्य पर हमला बोला है.

विधानसभा में रीतब्रत से मिलीं चंद्रिमा भट्टाचार्य

शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य विधानसभा भवन में विपक्ष के नेता रीतब्रत बनर्जी से मुलाकात की. ममता बनर्जी की सरकार में वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री रहीं चंद्रिमा भट्टाचार्य को दोपहर में विधानसभा भवन में रीतब्रत बनर्जी के साथ उनके चैंबर में देखा गया. इस दौरान बागी गुट के एक दर्जन से अधिक नेता लीडर ऑफ ऑपोजीशन के चेंबर में मौजूद थे. हालांकि, बैठक में क्या-क्या बातें हुई, उसका ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें : चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, सभी पदों से दिया इस्तीफा, नहीं जायेंगी कालीघाट

ममता सरकार में चंद्रिमा के पास थे सबसे ज्यादा पोस्ट – घोष

चंद्रिमा के इस्तीफे के बाद टीएमसी नेता कुणाल घोष ने उन पर जोरदार हमला बोला. पार्टी के विधायक ने कहा कि यह पूर्व नियोजित योजना के तहत हुआ. कुणाल ने कहा कि उनका (चंद्रिमा का) बेटा पहले से भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी है. जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब चंद्रिमा के पास सबसे ज्यादा विभाग थे. आज ममता बनर्जी के पास उनको देने के लिए कुछ नहीं है, तो वे लोग नाराज हैं. मुश्किल घड़ी में दीदी को अकेला छोड़ दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Crisis: 5 जून को प्रदेश अध्यक्ष बनी थीं चंद्रिमा

इससे पहले चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अलग-अलग बैंकों में पार्टी के खातों के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता और निर्वाचन आयोग के सामने पेश होने के लिए ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि के तौर पर भी अपना नाम वापस ले लिया. ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर 5 जून को हुई तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उन्हें सुब्रत बख्शी की जगह पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.

इसे भी पढ़ें

15 जून को ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी थी चिट्ठी, क्या है चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा कनेक्शन?

चंद्रिमा भट्टाचार्य का स्टाइल स्टेटमेंट और घर में डर्बी युद्ध, जानें ममता बनर्जी की भरोसेमंद मंत्री के अनसुने राज

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर बोले शंकर घोष- ये तो होना ही था, टीएमसी में रह जायेंगे पिसि-भाईपो

चंद्रिमा भट्टाचार्य का स्टाइल स्टेटमेंट और घर में डर्बी युद्ध, जानें ममता बनर्जी की भरोसेमंद मंत्री के अनसुने राज

Previous article Amazon Prime Day vs Flipkart GOAT Sale 2026: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, जानिए किस प्लैटफॉर्म पर मिल रही सबसे दमदार डील
Next article Instagram पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई महिला लुटेरी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel