[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Instagram पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई महिला लुटेरी

Instagram पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई महिला लुटेरी

0
Instagram पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई महिला लुटेरी
सांकेतिक तस्वीर

तिलक कुमार/ UP Crime News: सोशल मीडिया (Instagram) पर पुलिस को फिल्मी अंदाज में चुनौती देने वाली महिला आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गई. मेरठ के सरधना क्षेत्र में पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट के मामले में फरार चल रही आरोपी ज्योति चौधरी को मेरठ पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि शादी के बाद पति के साथ हनीमून मनाने गई थी. हनीमून के दौरान आरोपी लगातार इंस्टाग्राम पर रील और पोस्ट शेयर करती रही. यही सोशल मीडिया गतिविधियां उसकी गिरफ्तारी की सबसे बड़ी वजह बन गईं.

लूट की वारदात के बाद से थी फरार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ज्योति चौधरी लूट की वारदात के बाद से लगातार फरार थी. उसकी तलाश में कई टीमें लगी थीं, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रही थी. इसी बीच उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था, “शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता.” वीडियो तेजी से वायरल हुआ, लेकिन यही चुनौती उसके लिए भारी पड़ गई.

हनीमून पर गई, इंस्टाग्राम ने खोल दिया राज

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी ज्योति चौधरी की शादी 23 जून को मोहित नागर से हुई थी. शादी के बाद दोनों हरिद्वार घूमने पहुंचे थे. फरारी के दौरान भी ज्योति इंस्टाग्राम पर लगातार सक्रिय रही. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और शनिवार सुबह हरिद्वार में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

रागनी मंच से अपराध की दुनिया तक

पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्योति की पहले बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीतू से शादी हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि वह पहले रागनी कार्यक्रमों में डांसर के रूप में काम करती थी. पुलिस का दावा है कि महंगे शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए वह अपने वर्तमान पति के साथ लूट और चोरी जैसी वारदातों में शामिल हो गई.

12 जून को पेटीएम टीम लीडर को बनाया था निशाना

पुलिस के अनुसार, 12 जून की रात मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के टीम लीडर हैं, बाइक से घर लौट रहे थे. सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग स्थित पाली पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने मारपीट कर उनकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया. पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि वारदात में एक युवती भी शामिल थी.

तीन आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे

इस लूटकांड में सरधना पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है. अब ज्योति चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे गिरोह की गतिविधियों, अन्य संभावित वारदातों और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखावे और चुनौती देने की कोशिश आखिरकार आरोपी के लिए ही सबसे बड़ी गलती साबित हुई. जिस इंस्टाग्राम पर वह बेखौफ होकर वीडियो पोस्ट कर रही थी, उसी ने उसकी लोकेशन उजागर कर दी और पुलिस उसे हरिद्वार से गिरफ्तार करने में सफल रही.
यह भी पढ़ें: यूपी के रूद्र प्रताप कुशवाहा को तलवार से काटने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel