[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तीन किलो ‘सोने की मालकिन’ टीना भौमिक हुई गायब, पुलिस कर रही सब्यसाची से रिश्ते ही पड़ताल

तीन किलो ‘सोने की मालकिन’ टीना भौमिक हुई गायब, पुलिस कर रही सब्यसाची से रिश्ते ही पड़ताल

0
तीन किलो ‘सोने की मालकिन’ टीना भौमिक हुई गायब, पुलिस कर रही सब्यसाची से रिश्ते ही पड़ताल
टीना भौमिक

कल्याणी से सोमु रजक की रिपोर्ट

Tina Bhowmik: पुलिस तलाशी में 3 किलो सोने की बरामदगी के बाद नदिया जिले के तेहट्टा की तृणमूल नेता और जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक साहा गायब है.पुलिस उन्हें ढूंढ रही है. बताया जा रहा है कि टीना पुलिस से बचने के लिए अपने पति के साथ किसी गुप्त शहर की ओर निकल चुकी है. हालांकि बंगाल पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

सब्यसाची की गरीबी रही है टीना

सोमवार की देर शाम पूर्व तृणमूल विधायक सब्यसाची दत्ता की तलाश में बंगाल पुलिस की टीम टीना के घर पहुंची थी. टीना भौमिक साहा सब्यसाची की गरीबी रही हैं. तलाशी के दौरान टीना के घर से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतना सोना टीना के पास कहां से आया. क्या यह सोना टीना का है या फिर सब्यसाची ने उसे यह रखने के लिए दे रखा था.

तलाशी के दौरान नहीं थी घर में

पुलिस की तलाशी के दौरान टीना भौमिक साहा और उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे. घर में केवल टीना भौमिक साहा की बूढ़ी सास मौजूद थी. उन्होंने कहा कि टीना और उनके पति दोनों काम पर गए हैं. उनकी बेटे और बहू से बात नहीं हुई है. पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि दोनों अपनी कार में कहीं गये हैं.

पुलिस ने किया थाना तलब

बिधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है. शुरुआती तौर पर यही बताया गया है. पूर्व मेयर और तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. वह 26वें चुनाव में बारासात से उम्मीदवार थे, लेकिन हार गए थे. उसके बाद उनकी गिरफ्तारी और जेल की सजा हुई. बंगाल पुलिस सब्यसाची की विभिन्न अवैध संपत्तियों का पता लगा रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सब्यसाची पर हैं कई गंभीर आरोप

सब्यसाची पर मुख्य रूप से जबरन वसूली और काले धन से सोना खरीदने का आरोप है. वैसे टीना के घर बरामद सोने पर सब्यसाची ने दावा किया कि वो सोना उसका नहीं है. इस बारे में तैयार सीज़र लिस्ट पर उसने साइन भी नहीं किए थे. तृणमूल लीडर बनने के बाद टीना के पति प्रताप साहा की आय भी बढ़ गई. टीना की सब्यसाची से कितनी गहरी जान-पहचान है, पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है.

Also Read: तृणमूल के नाम और निशान पर किसका होगा कब्जा, ममता बनर्जी के पत्र के बाद रितब्रत बनर्जी पहुंचे चुनाव आयोग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel