[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में ताला तोड़ 12 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर, विदेश में रहता है परिवार

गोपालगंज में ताला तोड़ 12 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर, विदेश में रहता है परिवार

0
गोपालगंज में ताला तोड़ 12 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर, विदेश में रहता है परिवार

Migrant Worker House Theft: (अरविन्द कुमार चौबे) कटेया थाना क्षेत्र के गौरा दमकी टोला गांव में अज्ञात चोरों ने एक प्रवासी मजदूर के घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार सदमे में है.

विदेश में रहते हैं गृहस्वामी

जानकारी के अनुसार गौरा दमकी टोला गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहकर काम करते हैं. परिवार की आजीविका का मुख्य स्रोत उनकी नौकरी है. घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं.

पीछे के रास्ते घर में घुसे चोर

बताया जाता है कि घटना की रात अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से परिसर में दाखिल हुए. इसके बाद वे छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर पहुंच गए. चोरों ने घर के कमरों की तलाशी ली और वहां रखी पेटी तथा सूटकेस को अपने कब्जे में ले लिया.

Image 1302
गोपालगंज में ताला तोड़ 12 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर, विदेश में रहता है परिवार 3

खेत में तोड़ी पेटी और सूटकेस

चोर पेटी और सूटकेस को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में ले गए. वहां उन्हें तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान निकाल लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी चोर मौके से फरार हो गए.

सुबह खुला चोरी का राज

सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए. खोजबीन के दौरान खेत में टूटी हुई पेटी और सूटकेस पड़े मिले. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है. वहीं पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article तीन किलो ‘सोने की मालकिन’ टीना भौमिक हुई गायब, पुलिस कर रही सब्यसाची से रिश्ते ही पड़ताल
Next article पतरातू : विधायक ने पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए भुवनेश्वर ठाकुर को किया सम्मानित 
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel