[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मुख्यमंत्री बनते एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, सीमा पर बाड़बंदी के लिए BSF को जमीन, पहली कैबिनेट में 5 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री बनते एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, सीमा पर बाड़बंदी के लिए BSF को जमीन, पहली कैबिनेट में 5 बड़े फैसले

0
मुख्यमंत्री बनते एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, सीमा पर बाड़बंदी के लिए BSF को जमीन, पहली कैबिनेट में 5 बड़े फैसले

Suvendu Adhikari First Cabinet Decisions: पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कड़े और बड़े फैसले लेकर राज्य की राजनीति की नयी दिशा तय कर दी है. पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि उनकी सरकार ‘नेशन फर्स्ट’ की नीति पर काम करेगी. कैबिनेट की पहली बैठक में 5 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी (Fencing) के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही बंगाल में अब केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ योजना समेत कई महत्वपूर्ण कानून और सुधार लागू होंगे.

घुसपैठ पर लगाम के लिए BSF को 45 दिन में मिलेगी जमीन

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीमावर्ती जिलों में बदलती जनसांख्यिकी (Demography) पर गहरी चिंता व्यक्त की है. कैबिनेट ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में आ रही जमीन की बाधा को दूर कर दिया है. मुख्य सचिव और भूमि राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया 45 दिन के भीतर पूरी की जाये. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने जान-बूझकर बाड़बंदी के काम को रोक कर रखा था, जिससे सीमा सुरक्षा प्रभावित हो रही थी.

बंगाल में अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

  • आयुष्मान भारत : कैबिनेट ने राज्य के गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के दरवाजे खोल दिये हैं. राज्य सरकार ने केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान भारत’ को बंगाल में लागू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत अब जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा.
  • नयी न्याय संहिता (BNS): पूर्ववर्ती सरकार द्वारा रोके गये नये केंद्रीय अपराध कानूनों (भारतीय न्याय संहिता) को आधिकारिक रूप से पूरे राज्य में लागू करने की मंजूरी दे दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता में 207 कमल फूल से हुआ शुभेंदु अधिकारी का महा-स्वागत, सीएम बोले- मोदी मंत्र पर चलेगी बंगाल सरकार

Suvendu Adhikari First Cabinet Decisions: बेरोजगारों और छात्रों के लिए खुशखबरी

अमित शाह के चुनावी वादे को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नौकरियों में बड़ी राहत दी है. स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने जनगणना का काम रोक दिया था, ताकि महिला आरक्षण लागू न हो सके. अब राज्य में जनगणना की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का आदेश दिया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों की ट्रेनिंग और प्रशासनिक सुधार

मुख्यमंत्री ने बंगाल के प्रशासनिक ढांचे को केंद्र के अनुरूप ढालने की तैयारी कर ली है. मुख्य सचिव को अधिकृत किया गया है कि वे राज्य और राष्ट्रीय कैडर के अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करें.

ममता सरकार में ‘फ्रीज’ फैसलों को शुभेंदु ने पलटा

शुभेंदु अधिकारी के इन फैसलों ने स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल अब विकास और सुरक्षा के ‘डबल इंजन’ मॉडल पर चलने के लिए तैयार है. पहली ही बैठक में जिस तरह से पिछली सरकार के ‘फ्रीज’ किये गये फैसलों को पलटा गया है, उसने राज्य की नौकरशाही और राजनीति में हलचल बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें

नंदीग्राम की सीट छोड़ देंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी? हाई-प्रोफाइल सीट से कौन लड़ेगा उपचुनाव?

बंगाल में आज से आयुष्मान योजना लागू, जानें शुभेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में किन 6 एजेंडों पर लगी मुहर

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

सत्ता के शिखर पर तो पहुंच गये शुभेंदु अधिकारी, क्या बन पायेंगे ज्योति बसु और ममता बनर्जी जैसे जननायक?

Previous article बिहार में फिर शुरू होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 12 से 30 जून तक बनेंगे किसानों के डिजिटल ID
Next article डीलर्स एसोसिएशन ने सीएम से की बकाया कमीशन भुगतान की मांग
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel