[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा डीलर्स एसोसिएशन ने सीएम से की बकाया कमीशन भुगतान की मांग

डीलर्स एसोसिएशन ने सीएम से की बकाया कमीशन भुगतान की मांग

0
डीलर्स एसोसिएशन ने सीएम से की बकाया कमीशन भुगतान की मांग

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जामताड़ा शाखा ने समाहरणालय के समीप धरना दिया. प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया के नेतृत्व में उपायुक्त, को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. एसोसिएशन ने जमशेदपुर के घाटशिला स्थित बनवारी गांव के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक द्वारा आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की घटना पर दुख जताया. संघ के अनुसार, 6 मई को हुई इस घटना के पीछे पिछले 9 महीनों से कमीशन का भुगतान नहीं होना प्रमुख कारण रहा. मृत डीलर गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे थे. ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने सरकार से मृत डीलर के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की. राज्यभर के लगभग 25 हजार पीडीएस डीलरों का लंबित कमीशन और मानदेय अविलंब जारी करने की भी अपील की. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भैया ने कहा कि यदि खाद्यान्न वितरण में किसी लाभुक की मौत होती है तो डीलर पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, उसे निलंबित कर दिया जाता है, लेकिन यहां विभागीय लापरवाही और भुगतान में देरी के कारण एक डीलर को अपनी जान गंवानी पड़ी. मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी देव कुमार साव, सचिव अनिल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्णा महतो, कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ मंडल, सैफुद्दीन अंसारी, ललित पंडित, कार्तिक दत्ता, सौरव मंडल, तरणी पोद्दार, सोहन राम, महेंद्र यादव, कृष्णा मुर्मू, सत्यनारायण टिबरीवाल, सोनू झा, अनिल शाह, सोमनाथ साधु आदि डीलर उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel