[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता हाड़ोवा में पुलिस पर हमला, पांच गिरफ्तार

हाड़ोवा में पुलिस पर हमला, पांच गिरफ्तार

0
हाड़ोवा में पुलिस पर हमला, पांच गिरफ्तार

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना जिले के हाड़ोवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर लेबुतला इलाके में रविवार रात सड़क दुर्घटना के बाद उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बाइक चालक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर नशे में धुत लोगों ने हमला कर दिया. घटना में हाड़ोवा थाना प्रभारी भी घायल हो गये. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, रविवार रात इलाके में एक वृद्ध व्यक्ति का निधन हुआ था. अंतिम संस्कार के बाद कुछ लोग वाहन से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी की एक बाइक से टक्कर हो गयी. आरोप है कि वाहन में सवार कुछ लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने बाइक चालक की पिटाई शुरू कर दी.

घटना की सूचना मिलने पर हाड़ोवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चालक को बचाने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. हमले में थाना प्रभारी को भी चोटें आयीं.

घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव काहार (30), गणेश काहार (26), अलक काहार (30), कृष्ण काहार (29) और गिरिधारी कार (36) को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel