[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मतुआ वोट बैंक को साधने ठाकुरबाड़ी में पीएम मोदी, हरिचंद-गुरुचंद ठाकुर मंदिर में की पूजा, बंगाल की 34 सीटों पर सीधा असर

मतुआ वोट बैंक को साधने ठाकुरबाड़ी में पीएम मोदी, हरिचंद-गुरुचंद ठाकुर मंदिर में की पूजा, बंगाल की 34 सीटों पर सीधा असर

0
मतुआ वोट बैंक को साधने ठाकुरबाड़ी में पीएम मोदी, हरिचंद-गुरुचंद ठाकुर मंदिर में की पूजा, बंगाल की 34 सीटों पर सीधा असर
ठाकुरबाड़ी में पूजा करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Thakurbari Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के निर्णायक मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला. उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी मतुआ महासंघ के मुख्य मंदिर ‘ठाकुरबाड़ी’ पहुंचे.

प्रधानमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से की पूजा

प्रधानमंत्री ने इस संप्रदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर और गुरुचंद ठाकुर के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा को मतुआ समुदाय के मतदाताओं को गोलबंद करने की भाजपा की सबसे बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.

30 से ज्यादा सीटों पर मतुआ मतदाताओं का दबदबा

प्रधानमंत्री की यह मंदिर यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि बंगाल की सत्ता की चाबी तक पहुंचने का रास्ता भी है. मतुआ समुदाय के मतदाता राज्य की कम से कम 34 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं. बांग्लादेश सीमा से सटे लगभग दो दर्जन अन्य क्षेत्रों में भी इस समुदाय का गहरा प्रभाव है. 2021 के चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के पीछे मतुआ मतदाताओं का भारी समर्थन था, जिसे पीएम मोदी इस बार भी बरकरार रखना चाहते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मतुआ महासंघ : सामाजिक सुधार से राजनीति तक

19वीं शताब्दी में हरिचंद ठाकुर द्वारा स्थापित मतुआ महासंघ केवल एक धार्मिक संस्था नहीं, बल्कि नामशूद्र समुदाय के उत्थान का एक बड़ा आंदोलन है. इस संप्रदाय ने शिक्षा और सामाजिक समानता के माध्यम से दलित और वंचित समुदायों को नयी पहचान दी. यह पहली बार नहीं है, जब मोदी ने इस समुदाय को सम्मान दिया है. वर्ष 2019 में वे ठाकुरनगर आये थे. वर्ष 2021 में उन्होंने बांग्लादेश स्थित ओराकंडी (हरिचंद ठाकुर की जन्मस्थली) का भी दौरा किया था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: मतुआ प्रथम परिवार में वर्चस्व की जंग, बागदा-गायघाट में देवरानी-जेठानी और भाई आमने-सामने

PM Modi Thakurbari Visit: ठाकुरबाड़ी में भक्ति और शक्ति का मेल

रविवार को जब पीएम मोदी मंदिर परिसर में पहुंचे, तो मतुआ भक्तों में भारी उत्साह देखा गया. शंख की ध्वनि और पारंपरिक संगीत के बीच उन्होंने पूजा की. जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा ने मतुआ समाज को यह संदेश दिया है कि भाजपा उनके सामाजिक और धार्मिक हितों के प्रति प्रतिबद्ध है. विशेष रूप से नागरिकता (CAA) के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

मतुआ और अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर वोटर लिस्ट से हटाया, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

बंगाल चुनाव 2026 से पहले मतुआ समुदाय को साधने की कोशिश, हरिचंद ठाकुर को श्रद्धांजलि

मतुआ समुदाय का अधिकार छीनने की कोशिशों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

मतुआ वोटरों के नाम ‘अनमैप्ड’ होने पर मंत्री ने जतायी चिंता

Previous article बेतिया: बगहा में 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Next article विशुनपुर में शादी समारोह में शामिल महिला की स्कॉर्पियो के धक्के से मौत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel