[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: बगहा में 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया: बगहा में 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
बेतिया: बगहा में 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर और पुलिस टीम.

बेतिया, बगहा: मध्यानिषेध अभियान के तहत बगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रेहुआ चेकपोस्ट पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक मालवाहक टेंपो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है.

302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें रखे 35 कार्टनों से कुल 302.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. मौके पर ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की खेप अवैध रूप से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था.

प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान व्यास प्रसाद (31 वर्ष), पिता दरोगा प्रसाद, निवासी गेहूंआ थाना जमोबाजार जिला सिवान और अमर सिंह (36 वर्ष), पिता मोतीलाल, निवासी भरुआ समेरपुर जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है.

मध्यानिषेध अधिनियम में केस दर्ज

प्रभारी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यानिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी छानबीन जारी है.

एसपी निर्मला कुमारी ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रेहुआ चेकपोस्ट पर जांच अभियान को और सख्त किया जाएगा, ताकि ऐसे मामलों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़े: मझौलिया में अवैध क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर फरार, जांच तेज, बिहार में वंदे भारत पर पत्थरबाजी, बेतिया के पास कांच टूटा, रेलवे ने शुरू की जांच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel