[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का भावुक ऑडियो संदेश- मां काली के भक्तों के बीच मिली दिव्य ऊर्जा, अब शपथ ग्रहण की तैयारी करें

बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का भावुक ऑडियो संदेश- मां काली के भक्तों के बीच मिली दिव्य ऊर्जा, अब शपथ ग्रहण की तैयारी करें

0
बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का भावुक ऑडियो संदेश- मां काली के भक्तों के बीच मिली दिव्य ऊर्जा, अब शपथ ग्रहण की तैयारी करें
बंगाल के बैरकपुर में भाजपा के विजय संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Audio Message West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक विशेष ऑडियो संदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री ने इस संदेश में न केवल बंगाल के प्रति अपनी भावनाओं को साझा किया, बल्कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में जीत का अटूट विश्वास भी भर दिया.

डर को ‘ना’ और भरोसे को ‘हां’ कह रहा बंगाल : पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बंगाल की जनता अब डर को ‘ना’ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भरोसे को ‘हां’ कह रही है. उन्होंने मतदाताओं से 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड मतदान कर इतिहास दोहराने की अपील की है.

रोड शो और रैलियां मेरे लिए तीर्थयात्रा के समान : मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने ऑडियो संदेश में बंगाल के चुनावी दौरों को आध्यात्मिक अनुभव बताया. उन्होंने कहा- मां काली के भक्तों के बीच रहने पर मुझे एक दिव्य ऊर्जा का अनुभव हुआ है. पश्चिम बंगाल में किये गये रोड शो और रैलियां मेरे लिए किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं थीं. पीएम ने कहा कि बंगाल की सेवा करना और यहां की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही उनका भाग्य और उनकी जिम्मेदारी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PM Modi Audio Message West Bengal: भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण मनायेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संदेश के जरिये अपनी तरफ से भाजपा की जीत पर पक्की मुहर लगा दी है. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है. उन्होंने जनता से कहा- हम सभी जल्द ही भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनायेंगे. यह केवल मेरा विश्वास नहीं, बल्कि आप पर मेरा पूरा भरोसा है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें Photos

29 अप्रैल को भारी मतदान करने की अपील

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने बंगाल के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए भाजपा का पूरा रोडमैप (खाका) जनता के सामने रख दिया है. पीएम ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में 23 अप्रैल को राज्य के मतदाताओं ने भारी मतदान के साथ इतिहास रच दिया है. अब 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना बंगाल की जिम्मेदारी है, ताकि परिवर्तन का संकल्प पूरा हो सके.

इसे भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

डर को ना, भाजपा को हां : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कहा कि बंगाल का आम आदमी अब हिंसा और डर के साये से बाहर निकलना चाहता है. लोग विकास की राजनीति को चुन रहे हैं और भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट

बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा

पीएम मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें देर रात की तस्वीरें

Previous article सीएसपी संचालक ने डकारे 269 खाताधारकों के 2.90 करोड़ रुपये, सड़क जाम व प्रदर्शन
Next article बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel