[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया सीएसपी संचालक ने डकारे 269 खाताधारकों के 2.90 करोड़ रुपये, सड़क जाम व प्रदर्शन

सीएसपी संचालक ने डकारे 269 खाताधारकों के 2.90 करोड़ रुपये, सड़क जाम व प्रदर्शन

0
सीएसपी संचालक ने डकारे 269 खाताधारकों के 2.90 करोड़ रुपये, सड़क जाम व प्रदर्शन

एसडीओ व एसडीपीओ ने रौटा बाजार पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रित रौटा थानाध्यक्ष ने कहा- खाताधारकों के आवेदन पर मामला दर्ज बैसा(पूर्णिया). पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के रौटा बाजार व मोजाबाड़ी में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ी सीएसपी प्वाइंट से करीब 269 खाताधारकों के खाते से करीब 2.90 करोड़ की अवैध निकासी और ट्रांसफर किये जाने का मामला सामने आया. इसे लेकर सोमवार को उग्र खाताधारकों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैसा शाखा के समीप राजमार्ग 99 को करीब दो घंटे जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, बैसा बीडीओ राजकुमार चौधरी, रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव, अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार व अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया. काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि खाताधारकों से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इधर, समाजसेवी इंजीनियर महफूज आलम के नेतृत्व में प्रदर्शन पर उतारू खाताधारकों ने आरोप लगाया कि मोजाबारी गांव में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी प्वाइंट के संचालक जुबेर आलम ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर करीब 269 खाताधारकों के खाते से बिना उनकी जानकारी के कुल 2 करोड़ 90 लाख 62 हजार 77 रुपये की अवैध निकासी कर ट्रांसफर कर लिये. पीड़ित खाताधारकों का कहना है कि खाता जांच, जमा-निकासी और अन्य बैंकिंग कार्य के बहाने उनसे बार-बार अंगूठा लगवाया जाता था. इसी दौरान उनके खाते से रकम आइएमपीएस, आरटीजीएस, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के माध्यम से अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी. —- सीएसपी संचालक के रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर हुए खाताधारकों के करोड़ों रुपये बैसा. पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के रौटा बाजार में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ी सीएसपी प्वाइंट से करीब 269 खाताधारकों के खाते से करीब 2.90 करोड़ की अवैध निकासी और ट्रांसफर किये जाने के मामले में गंभीर आरोप सामने आये हैं. खाताधारकों का आरोप है कि निकाली गयी राशि संचालक जुबेर आलम के पुत्र इंतेशार आलम, पत्नी रूमी नाज, दामाद परवेज आलम समेत अन्य परिजनों और सहयोगियों के खातों में भेजी गयी, जबकि खाताधारकों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी और न ही उन्हें पैसा दिया गया. कई पीड़ितों ने बताया कि उनके खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली गयी और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी. कुछ मामलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर या बिना किसी वैध दस्तावेज के ही रकम निकालने की बात भी सामने आयी है. निकहत प्रवीन, मधु कुमारी, बीबी नाजमीन, सोहागी बेगम, अंगूरी बेगम और मो रज्जाक सहित कई खाताधारकों ने लिखित शिकायत देकर अपने-अपने खातों से बड़ी राशि गायब होने की जानकारी दी है. बैंक पहुंच खातों की जांच करायी, तो हुआ घपले का खुलासा, तब से संचालक फरार पीड़ित खाताधारकों के अनुसार जब वे अपने खाते की जांच कराने बैंक पहुंचे, तब इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पीड़ितों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैसा शाखा व रौटा थाना में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद सीएसपी संचालक अपना केंद्र बंद कर फरार हो गया है. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है और लोग अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पीड़ितों ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel