[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पीयूष पांडेय बने नये कार्यवाहक डीजीपी

पीयूष पांडेय बने नये कार्यवाहक डीजीपी

0
पीयूष पांडेय बने नये कार्यवाहक डीजीपी

राजीव कुमार की जगह पीयूष पांडेय संभालेंगे नयी जिम्मेदारी

कोलकाता पुलिस आयुक्त बने सुप्रतीम सरकार

संवाददाता, कोलकाता

विधानसभा चुनाव व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार की सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम शीर्ष पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण फेरबदल की घोषणा की. कई वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर करने के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफी भरोसेमंद माने जाने वाले राजीव कुमार की जगह पीयूष पांडेय को राज्य का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है. वरिष्ठ आइपीएस श्री पांडेय फिलहाल सीएम के सुरक्षा निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अस्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर जारी गतिरोध व कानूनी जटिलताओं के बीच सरकार ने विशेष आदेश जारी कर यह नियुक्ति की है. राज्य सचिवालय की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार, कोलकाता पुलिस के आयुक्त (सीपी) के पद से मनोज वर्मा की छुट्टी कर दी गयी है. उनकी जगह सुप्रतीम सरकार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह अबतक दक्षिण बंगाल के एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मनोज वर्मा को पीयूष पांडेय की जगह सीएम का सुरक्षा निदेशक बनाया गया है. राज्य पुलिस के एडीजी (कानून-व्यवस्था) के पद से जावेद शमीम को हटा कर वहां एसटीएफ के एडीजी विनीत गोयल को जिम्मेदारी दी गयी है. जावेद को विनीत गोयल की जगह एसटीएफ का नया एडीजी नियुक्त किया गया है.

हावड़ा, बैरकपुर, विधाननगर व चंदननगर के पुलिस आयुक्तों का भी हुआ तबादला : कोलकाता के अलावा आसपास के क्षेत्रों- हावड़ा, बैरकपुर, विधाननगर व चंदननगर के पुलिस आयुक्तों का भी तबादला किया गया है. हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के सीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे आइपीएस प्रवीण कुमार त्रिपाठी को बैरकपुर का नया सीपी नियुक्त किया गया है. उनकी जगह प्रेसिडेंसी रेंज के डीआइजी आकाश मेघारिया को हावड़ा का नया सीपी बनाया गया है. बैरकपुर के सीपी मुरलीधर शर्मा को विधाननगर कमिश्नरेट का सीपी नियुक्त किया गया है. विधाननगर कमिश्नरेट के सीपी पद से हटाये गये मुकेश को मुर्शिदाबाद रेंज का आइजी बनाया गया है. चंदननगर कमिश्नरेट के सीपी अमित पी ज्वालगी को बर्दवान रेंज का आइजी नियुक्त किया गया है. सुंदरबन पुलिस जिला के एसपी कोटेश्वर राव को चंदननगर का नया सीपी बनाया गया है. राज्य होमगार्ड के एडीजी अजेय मुकुंद राणाडे को टेलीकम्यूनिकेशन विभाग में एडीजी बनाया गया है. सीआइडी के आइजीपी विशाल गर्ग को साइबर सेल का एडीजी, राज्य के आइबी के डीजी व आइजीपी सिद्धनाथ गुप्ता को संशोधनागार विभाग का डीजी व साइबर सेल के डीजी व आइजीसी संजय सिंह को सिविल डिफेंस का निदेशक बनाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel