[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता महुआ मोईत्रा का दावा- नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके

महुआ मोईत्रा का दावा- नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके

0
महुआ मोईत्रा का दावा- नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके
महुआ मोईत्रा पर नदिया जिले में फेंका गया अंडा.

Mahua Moitra Egg Attack: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोईत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पार्टी विधायक अलीफा अहमद के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके. उनके खिलाफ नारेबाजी भी की.

महुआ के खिलाफ चोर-चोर के नारे भी लगे

महुआ मोईत्रा ने कहा कि कालीगंज के पलाशी में अहमद के घर पर वह तृणमूल कांग्रेस (कालीघाट गुट) की बैठक में शामिल होने गयीं थीं. तभी बाहर प्रदर्शनकारियों का एक समूह जमा हो गया और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगा. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अंडे भी फेंके और ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाये.

बंगाल में सरकार बदलने के बाद कानून-व्यवस्था चरमरायी : महुआ

टीएमसी की फायरब्रांड सांसद ने सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो साझा किया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- राज्य में सरकार बदलने के बाद कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है. पुलिस प्रशासन मूकदर्शक है. अब भाजपा ने मुझ पर हमला करने की साजिश रची है. ये कोई आम लोग नहीं हैं. भाजपा कार्यकर्ता हैं.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

सांसद का दावा – पुलिस के सामने लोगों ने किया हमला

महुआ मोईत्रा ने दावा किया कि सेंट्रल फोर्सेज की मौजूदगी में उन पर हमले हुए. एक घंटे से ज्यादा समय तक जवानों ने कोई कार्रवाई नहीं की. हालांकि, जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ ही देर बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत करके उन्हें वहां से हटा दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

13 जून को कृष्णनगर में हुई थी महुआ को अंडा मारने की कोशिश

यह पहला मौका नहीं है, जब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बेहद करीबी कृष्णनगर की सांसद मोईत्रा के खिलाफ प्रदर्शन हुआ हो. भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 13 जून को कृष्णनगर जिला अदालत के बाहर जमा हुई थीं, जहां तृणमूल सांसद को एक मामले के सिलसिले में पेश होना था. आरोप है कि उन्होंने सांसद पर अंडे फेंकने की कोशिश की.

Mahua Moitra Egg Attack: महुआ ने कहा था- मैं सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी

13 जून की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ मोईत्रा ने कहा था- मैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करूंगी. मैं पुलिस थाने जाऊंगी. अगर पुलिस हमारे साथ नहीं है, तो मैं हाईकोर्ट जाऊंगी. जरूरत पड़ने पर मैं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगी.

इसे भी पढ़ें

राम मंदिर विवाद में कूदीं महुआ मोईत्रा, पूछा- कहां गया 1250 किलो सोना और 70 किलो चांदी

बंगाल के सियासी भूचाल पर महुआ मोईत्रा का बड़ा धमाका, तृणमूल छोड़ने वालों को बताया ‘कचरा’

बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

शुभेंदु की तारीफ के बाद मीडिया पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- चटपटी खबरें बनाने से बचें पत्रकार

Previous article मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र, नवनियुक्त युवा और सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित
Next article सावधान! इस पुल से गुजरना हो सकता है खतरनाक, प्रशासन ने भारी वाहनों पर लगाई रोक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel