[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया सावधान! इस पुल से गुजरना हो सकता है खतरनाक, प्रशासन ने भारी वाहनों पर लगाई रोक

सावधान! इस पुल से गुजरना हो सकता है खतरनाक, प्रशासन ने भारी वाहनों पर लगाई रोक

0
सावधान! इस पुल से गुजरना हो सकता है खतरनाक, प्रशासन ने भारी वाहनों पर लगाई रोक
क्षतिग्रस्त मनियारी पुल

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल में मैनाटाड़ बॉर्डर से रामनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित मनियारी नदी का पुराना पुल जर्जर होकर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. पुल की रेलिंग टूट चुकी है, स्पैन में दरारें आ गई हैं और कई स्थानों पर गैप बनने से इसके कभी भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी है.

पुल के दोनों ओर लगाया गया चेतावनी बोर्ड

Bettiah News Narkatiaganj Maniyari River Bridge Danger Heavy Vehicles Banned 1
सावधान! इस पुल से गुजरना हो सकता है खतरनाक, प्रशासन ने भारी वाहनों पर लगाई रोक 3

पथ निर्माण विभाग ने पुल के दोनों छोर पर “पुल क्षतिग्रस्त है” का चेतावनी बोर्ड लगा दिया है. विभाग ने लोगों से पिपरा होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ग्रामीण पहले ही जता चुके थे चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि पुल की खराब स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया था. कुकुरा और केसरिया में आयोजित प्रशासनिक शिविरों में भी इसकी शिकायत की गई थी. ग्रामीण विनय पांडेय, संजय कुमार, संजय साह और सत्येंद्र कुमार ने कहा कि समय रहते मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण अब बरसात में बड़ा खतरा पैदा हो गया है.

हजारों लोगों की आवाजाही हो सकती है प्रभावित

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल पूरी तरह बंद हो गया या क्षतिग्रस्त होकर गिर गया तो मैनाटाड़, सिकटा, रामनगर, रक्सौल तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी. पंचायत प्रतिनिधियों ने नए पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है.

9.36 करोड़ की लागत से बन रहा नया पुल अब तक अधूरा

ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से पुराने पुल के समानांतर करीब 9.36 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य 18 जून 2025 को शुरू हुआ था और इसे 17 जून 2026 तक पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी पुल तैयार नहीं हो सका. अब मानसून के कारण निर्माण कार्य और प्रभावित होने की आशंका है.

बिजली लाइन हटने में हुई देरी

ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता नवीन गौरव ने बताया कि पुराने पुल के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन हटाने में देरी होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि अब निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और नए पुल को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बेतिया में NCC का संयुक्त वार्षिक शिविर शुरू, 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel