[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता जल्द हो सकते हैं हावड़ा निगम के चुनाव

जल्द हो सकते हैं हावड़ा निगम के चुनाव

0
जल्द हो सकते हैं हावड़ा निगम के चुनाव

विधानसभा में पास हो चुका है हावड़ा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल

संवाददाता, हावड़ा

विधानसभा में शनिवार को हावड़ा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल पारित कर दिया गया. इस बिल के पास होने के बाद निगम में वार्डों की संख्या 50 से बढ़ाकर 66 कर दी गयी है. बिल पारित होने के बाद अब नगर निगम चुनाव की उम्मीदें जगी हैं. हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद ही हावड़ा नगर निगम चुनाव की संभावना जतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस वर्ष कोलकाता नगर निगम का कार्यकाल दिसंबर महीने में खत्म हो रहा है. दोनों निगमों का चुनाव एक साथ होने की संभावना जतायी जा रही है. अगर दिसंबर महीने या अगले वर्ष जनवरी महीने में हावड़ा नगर निगम का चुनाव होता है, तो आठ साल बाद हावड़ा में निगम चुनाव का बिगुल बजेगा. अंतिम चुनाव वर्ष 2013 में हुआ था. 10 दिसंबर 2018 को बोर्ड की मियाद खत्म होने के बाद हावड़ा नगर निगम में चुनाव नहीं हुआ और साल दर साल चुनाव टलते चला गया, लेकिन बिल पारित होने के बाद निश्चित तौर पर उम्मीदें बढ़ी हैं.

बिल पारित होने के बारे में पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस के नेता मसूद आलम खान ने कहा कि यह एक राहत देनेवाली खबर है. वर्ष 2022-23 में मुक्ता आर्य के डीएम रहते यह तय किया था कि निगम के अंतर्गत आनेवाले कुल छह एडेड वार्डों को तोड़कर 11 वार्ड बनाये जायेंगे. इसके अलावा वार्ड 29, 25, 15, 9 और 5 नंबर वार्ड को तोड़ने का फैसला लिया गया था, लेकिन चुनाव नहीं हो सका. इस बार बिल पारित हो गया है. एक बार फिर से बैठक कर अंतिम फैसला लिया जायेगा. वहीं, इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के जिला सचिव व वकील ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बिल पारित हुआ है, यह स्वागत योग्य है, लेकिन सात वर्षों से निगम का चुनाव क्यों नहीं हुआ, इसका जवाब सरकार क्यों नहीं दे रही है. क्यों लोगों की सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया गया. बहरहाल, विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और नये सरकार के कार्यकाल में निगम चुनाव होगा और पहली बार निगम में भगवा लहरायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel