[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पांच अलग-अलग रंगों की होगी पर्ची और बैलेट बॉक्स

पांच अलग-अलग रंगों की होगी पर्ची और बैलेट बॉक्स

0
पांच अलग-अलग रंगों की होगी पर्ची और बैलेट बॉक्स

पटना. पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को आयोजित की जायेगी. चुनाव को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित की जा रही है. उम्मीदवार नियमावली का अक्षरश: पालन करें इसके लिए अधिकारी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. 28 फरवरी को छात्र संघ के सेंट्रल पैनल के लिए पांच पद और 10 कॉलेजों और चार विभागों के लिए 22 काउंसलर पद के लिए चुनाव होंगे. चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय में स्थित प्रेस में बैलेट पेपर की छपाई जारी है. हर बार की तरह इस बार भी पांच अलग-अलग कलर में बैलेट पेपर की छपाई हो रही है. छात्र संघ सभी पांच पदों जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे. बैलेट पेपर के लिये लाल, हरा, पिला, ब्लू और सफेद कलर का चयन किया गया है. किस पद के लिए किस कलर का बैलेट पेपर होगा इस पर गोपनीयता बरती जा रही है. पर्ची पर लगाना होगा क्रॉस का निशान चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो शंकर कुमार ने बताया कि सेंट्रल पैनल के अलग-अलग पांच पदों के लिये अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे. जिस रंग का बैलेट पेपर होगा उसी रंग का बैलेट बॉक्स पर पेपर लगा होगा. बैलेट पेपर पर क्रॉस का निशान लगा कर बैलेट बॉक्स में डालना होगा. इसके अलावा एक काउंसलर पद के लिए बैलेट बॉक्स होगा. सभी बैलेट बॉक्स पर पद लिखा रहेगा. इसके साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों को बैलेट बॉक्स खोलने-बंद करने के साथ ही सीलिंग को लेकर भी ट्रेनिंग दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel