[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता Hate crime : बांग्ला भाषी पर अब मध्य प्रदेश में हमला, कपड़ा बेचने का काम करता है सैयद

Hate crime : बांग्ला भाषी पर अब मध्य प्रदेश में हमला, कपड़ा बेचने का काम करता है सैयद

0
Hate crime : बांग्ला भाषी पर अब मध्य प्रदेश में हमला, कपड़ा बेचने का काम करता है सैयद
सांकेतिक

Hate crime : कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले एक व्यक्ति पर मध्य प्रदेश में चाकू से वार हुआ है. सैयद एसके के पेट में चाकू मारा गया है. उसका इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि सैयद एसके पर यह हमला इसलिए हुआ, क्योंकि उसने बांग्ला भाषा में बात की थी. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. हाल ही में झारखंड और महाराष्ट्र में भी बांग्ला भाषी पर हमले के मामले सामने आये थे.

नौ वर्षों से बेच रहा है कपड़ा

सैयद एसके पिछले नौ वर्षों से मध्य प्रदेश के सागर में कपड़ा बेचने का काम कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनपर लगातार हमले हो रहे हैं. कभी उनका माल लूट लिया जाता है, तो कभी उनके साथ मारपीट होती है. ताजा मामला चाकू से हमले का है. पीड़ित सैयद एसके का अभी बुंदेलखंड के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहां उनकी सर्जरी की गई है. पीड़ित की पत्नी नूरेफा बीवी ने दावा किया कि बांग्ला भाषा में बात करने के कारण यह हमला हुआ है. वो बताती है कि उन्हें हमेशा लोगों से ताने सुनने पड़ते हैं. हाल ही में उन्होंने जान का डर जताया था.

टीएमसी एमपी ने इलाज में की मदद

टीएमसी एमपी और वेस्ट बंगाल माइग्रेंट वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन समीरुल इस्लाम ने इस घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हमें जैसे ही हमले के बारे में खबर मिली, तुरंत सैयद एसके के इलाज का इंतजाम किया है. इस मामले को लेकर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सहिदुर रहमान ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने घटना को लेकर कहा कि पिछले कुछ महीनों से बंगाल के वर्कर्स को बीजेपी शासित राज्य में बंगाली बोलने की वजह से मारा जा रहा है. बंगालियों को रेगुलर तौर पर टॉर्चर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमने परिवार को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया है.

पुणे में भी हुई थी हत्या

इससे पहले झारखंड में एक मजदूर की हत्या कर दी गयी थी. इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे में भी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की हत्या हुई थी. इस घटना को सीएम ममता बनर्जी ने ‘हेट क्राइम’ करार दिया था. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि इस घटना से मैं हिल गई हूं. उन्होंने कहा था कि पीड़ित अपने परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था और उसे उसकी पहचान, उसकी भाषा और उसकी जड़ों की वजह से मारा गया.

Also Read: बंगाल में पुल नहीं तो वोट नहीं, सेतु बंधन कमेटी ने दामोदर नदी पर ब्रिज निर्माण को बनाया चुनावी मुद्दा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel