[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़त, पाक हारा तो कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में?

पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़त, पाक हारा तो कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में?

0
पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़त, पाक हारा तो कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में आज 24 फरवरी को पल्लेकेले में पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pak vs Eng) के बीच एक बहुत अहम मैच होने वाला है. सुपर 8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ था. यह मैच बारिश के कारण धुल गया था. इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था. वहीं, इंग्लैंड ने अपने पहले सुपर 8 मैच में मेजबान श्रीलंका पर एक बडी जीत दर्ज की थी. आज के मैच में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.

अगर सलमान आगा (Salman Agha) की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम आज हार जाती है, तो उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा. हार के बाद पाकिस्तान के हाथ से चीजें निकल जाएंगी. इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल का गणित नीचे दिया गया है.

इंग्लैंड जीत के साथ 4 अंकों पर पहुंचेगा 

अगर इंग्लैंड आज सुपर 8 के इस मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है, तो उसे सीधा फायदा मिलेगा. इंग्लैंड की टीम दो मैचों में लगातार दो जीत हासिल करके 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर आ जाएगी. इन 4 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम टॉप पर बनी रहेगी और सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर जाएगी. पाकिस्तान के हारते ही ग्रुप 2 का गणित पूरी तरह बदल जाएगा.

श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को मैच 

इंग्लैंड से हार मिलने के बाद ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर आने के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच रेस शुरू हो जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ हारने पर पाकिस्तान के पास इस राउंड में सिर्फ एक मैच बचेगा. यह मैच पाकिस्तान की टीम 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में पाकिस्तान को उस मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में हराना ही होगा. अगर पाकिस्तान यह मैच जीत जाता है, तो उसके पास कुल 3 अंक हो जाएंगे.

इंग्लैंड की जीत की उम्मीद करेगा पाकिस्तान 

श्रीलंका को हराने के बाद भी पाकिस्तान की टीम आराम नहीं कर पाएगी. सलमान आगा की पाकिस्तान टीम यह चाहेगी कि इंग्लैंड अपने तीसरे मुकाबले में भी शानदार खेल दिखाए. इंग्लैंड का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है. पाकिस्तान की टीम यह उम्मीद करेगी कि इंग्लैंड लगातार जीत हासिल करे और न्यूजीलैंड को हरा दे. इससे न्यूजीलैंड को कोई भी अंक नहीं मिल पाएगा.

श्रीलंका से भी हार जाए न्यूजीलैंड की टीम 

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के लिए सिर्फ इंग्लैंड का मैच जीतना काफी नहीं होगा. पाकिस्तान की टीम को एक और बात का इंतजार करना पडेगा. वह यह चाहेगी कि श्रीलंका की टीम भी अपने मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे. अगर श्रीलंका भी न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो न्यूजीलैंड की टीम केवल 1 अंक पर ही रह जाएगी. वहीं इस जीत के बाद श्रीलंका के पास 2 अंक हो जाएंगे.

दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहेगा पाकिस्तान 

अगर ऊपर बताए गए सभी मैच के नतीजे इसी तरह आते हैं, तो न्यूजीलैंड 1 अंक और श्रीलंका 2 अंक पर रुक जाएगा. 3 अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर आ जाएगी और सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन यह साफ है कि अगर पाकिस्तान आज इंग्लैंड के खिलाफ हारता है तो उनके हाथ में कुछ भी नहीं बचेगा. टीम को पूरी तरह से दूसरी टीमों के मैच के रिजल्ट पर निर्भर होना पडेगा.

ये भी पढ़ें-

इंडिया को सेमीफाइनल में कैसे मिलेगी एंट्री? जानें समीकरण

बुमराह के इस्तेमाल पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ को आई रोहित की कप्तानी की याद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel