[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तृणमूल के नवनिर्वाचित छह विधायकों को आज शपथ दिलायेंगे राज्यपाल

तृणमूल के नवनिर्वाचित छह विधायकों को आज शपथ दिलायेंगे राज्यपाल

0
तृणमूल के नवनिर्वाचित छह विधायकों को आज शपथ दिलायेंगे राज्यपाल

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के छह नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार को राज्यपाल सीबी आनंद बोस शपथ दिलायेंगे. ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सीबी आनंद बोस को आमने-सामने देखा जा सकता है. राजभवन सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल सीवी आनंद बोस सरकार के साथ पुरानी कड़वाहट दूर होने के बाद नियमानुसार नवनिर्वाचित विधायक को शपथ दिलाने विधानसभा जायेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हो सकती हैं. ऐसे में दोनों संवैधानिक प्रमुखों के बीच मुलाकात की संभावना है. अब यह देखने वाली बात होगी की दोनों संवैधानिक प्रमुखों के बीच क्या बातचीत होती है. यूनिवर्सिटी में कुलपतियों की नियुक्ति से लेकर कई मुद्दों पर राजभवन और सचिवालय नबान्न में टकराव हो चुका है. इससे पहले, 15 अगस्त को ममता ने परंपरा का पालन करते हुए राजभवन गयी थीं. इसके बाद सोमवार को फिर श्री बोस और ममता बनर्जी की मुलाकात हो सकती है. कई लोगों का मानना है कि राज्यपाल फिलहाल नरम रुख के साथ चल रहे हैं. वह राज्य के साथ टकराव से बचने की कोशिश कर रहे हैं. राज्यपाल ने खुद विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा जाने की मंशा जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel