[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पैक्स चुनाव: 978 पैक्सों में 58.3% पड़े वोट

पैक्स चुनाव: 978 पैक्सों में 58.3% पड़े वोट

0
पैक्स चुनाव: 978 पैक्सों में 58.3% पड़े वोट

संवाददाता, पटना पैक्स चुनाव के चौथे चरण में रविवार को 28 जिलों के 94 प्रखंडों के 978 पैक्सों में वोट पड़े. कुल 58.3 फीसदी मतदान हुआ. 123 पैक्सों में निर्विरोध चुनाव हुआ. 18 पैक्सों में चुनाव स्थगित किये गये. उग्रवाद प्रभावित प्रखंडों में दोपहर तीन बजे तक ही मतदान हुआ. शेष प्रखंडों में सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वोटिंग हुई. इस चरण में 1934653 मतदाता थे. कई पैक्सों में मतदान के दिन ही मतगणना करायी गयी. जहां मतगणना नहीं हुई, वहां सोमवार को करायी जायेगी. पहले चरण में कुल 58.35, फीसदी दूसरे में 54.89 और तीसरे चरण में लगभग 57.30 प्रतिशत मतदान हुआ है. पहले, दूसरे और तीसरे चरण से चौथे चरण में मतदान में इजाफा हुआ है. सीवान, कटिहार व पश्चिम चंपारण में सर्वाधिक निर्विरोध चुनाव भागलपुर, बांका व सहरसा में तीन-तीन, मुजफ्फरपुर, सारण व गोपालगंज में छह-छह, मधेपुरा, रोहतास, कैमूर और नवादा में दो-दो और मधुबनी जिले के नौ पैक्सों में निर्विरोध चुनाव नहीं हुआ. वैशाली, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में सात-सात, सुपौल, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया और जमुई जिले में एक-एक, सीतामढ़ी, गया, दरभंगा और नालंदा के चार-चार, कटिहार व पश्चिमी चंपारण में दस-दस पैक्सों में चुनाव की नौबत नहीं आयी. जबकि सीवान जिले के 12 और बेगूसराय के पांच पैक्सों में भी निर्विरोध चुनाव हुआ. अंतिम चरण का मतदान कल अब पांचवें चरण का मतदान तीन दिसंबर को कराया जायेगा. इस चरण में 1098 पैक्सों में मतदान होगा. मतदान के दिन या अगले दिन मतगणना करायी जायेगी. इस चरण में कुल 2138011 मतदाता हैं. छह दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel