[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता फालता में 11 बजे तक 43 प्रतिशत वोटिंग, संदिग्ध जमावड़े पर केंद्रीय बल की सख्ती

फालता में 11 बजे तक 43 प्रतिशत वोटिंग, संदिग्ध जमावड़े पर केंद्रीय बल की सख्ती

0
फालता में 11 बजे तक 43 प्रतिशत वोटिंग, संदिग्ध जमावड़े पर केंद्रीय बल की सख्ती
वोटर

Falta Re-polling: कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के फालता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान जारी है. सुबह से ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है. निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक करीब 43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. शुरुआती चार घंटों में ही बड़ी संख्या में मतदाता बूथों तक पहुंचे, जिससे इलाके में चुनाव को लेकर उत्साह साफ नजर आया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा बालों की सख्त पेट्रोलिंग

मतदान के दौरान कुछ संवेदनशील इलाकों में युवकों के अनावश्यक रूप से जमा होने की शिकायत मिली. इसके बाद केंद्रीय बल के जवानों को सक्रिय होते देखा गया. जवानों ने भीड़ हटाकर लोगों को मतदान केंद्रों के आसपास से खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया. सुरक्षा बल लगातार इलाके में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या दबाव की स्थिति पैदा न हो सके. फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है.

Also Read: फलता में शांतिपूर्ण पुनर्मतदान, सुबह 9 बजे तक पड़े 20.47 प्रतिशत वोट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel