[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UP BEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट

UP BEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट

0
UP BEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP BEd JEE Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी आज UP BEd JEE Admit Card 2026 जारी करने जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को किया जाएगा.

UP BEd JEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई थी. वहीं लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 5 मई 2026 तक आवेदन करने का मौका मिला था. आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 6 मई से 10 मई 2026 तक करेक्शन विंडो भी खोली गई थी.

ऐसे डाउनलोड करें UP BEd JEE Admit Card 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP BEd JEE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
  • सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और रोल नंबर जैसी डिटेल्स जरूर चेक करें. अगर किसी भी तरह की गलती दिखाई दे तो तुरंत यूनिवर्सिटी से संपर्क करें.

UP BEd JEE 2026 में शामिल यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  • डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज
  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
  • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
  • महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक

Previous article मुजफ्फरपुर: चोरों ने शंभू स्थान मंदिर को बनाया निशाना, ताला काटकर लाउडस्पीकर समेत कई सामान उड़ाए
Next article फालता में 11 बजे तक 43 प्रतिशत वोटिंग, संदिग्ध जमावड़े पर केंद्रीय बल की सख्ती
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel