[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ममता के लिए संजीवनी नहीं बनेगी बेरोजगार भत्ता

ममता के लिए संजीवनी नहीं बनेगी बेरोजगार भत्ता

0
ममता के लिए संजीवनी नहीं बनेगी बेरोजगार भत्ता

हुगली.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रीरामपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ पांच विधानसभा क्षेत्रों को लेकर विस्तृत चार्जशीट जारी की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमन घोष, मीडिया इंचार्ज जसवंत सिंह, महासचिव राजेश सिंह, प्रणव पाल, प्रसन्नजीत मौली, पार्षद व महासचिव शशि सिंह झा, पंकज राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तरपाड़ा, चांपदानी, डोमजूर, चंडीतला और जंगीपाड़ा विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में पूरी तरह विफल रही है.

राजू बनर्जी ने कहा कि हाल ही में वेलिंग्टन जूट मिल में तालाबंदी से लगभग दो हजार श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की अधिकतर जूट मिलें बदहाल स्थिति में हैं और इसके लिए राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं. हिंदमोटर कारखाना बंद पड़ा है, डानकुनी स्थित सोना बिस्किट फैक्टरी ठप है और मदर डेयरी की स्थिति भी चिंताजनक है. शिक्षकों की नौकरियां जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि “ऐसे हालात में बेरोजगार भत्ता ममता बनर्जी सरकार के लिए संजीवनी साबित नहीं होगा.”

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel