[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर बोले शंकर घोष- ये तो होना ही था, टीएमसी में रह जायेंगे पिसि-भाईपो

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर बोले शंकर घोष- ये तो होना ही था, टीएमसी में रह जायेंगे पिसि-भाईपो

0
चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर बोले शंकर घोष- ये तो होना ही था, टीएमसी में रह जायेंगे पिसि-भाईपो
चंद्रिमा भट्टाचार्य. फाइल फोटो

BJP-TMC Reacts Chandrima Bhattacharya Resignation: तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और विधायक शंकर सिकदर ने कहा है कि ये तो होना ही था. उन्होंने कहा- मैंने पहले ही कहा था कि एक दिन आयेगा, जब तृणमूल कांग्रेस में पिसि (ममता बनर्जी) और भाईपो (अभिषेक बनर्जी) ही रह जायेंगे. उनके साथ कोई और नहीं रहेगा.

कालीघाट तृणमूल में काम का माहौल नहीं : संदीपन साहा

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित विधायक संदीपन साहा ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं. संदीपन ने कहा- हमने 22 जून को एक बैठक की थी और राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की थी. हमारी बैठक में सभी लोग मौजूद थे. दूसरी तरफ, कालीघाट तृणमूल कांग्रेस में काम करने का माहौल नहीं है. जो लोग बड़े और जिम्मेदार पदों पर थे, वे अब एक-एक करके इस्तीफा दे रहे हैं.

BJP-TMC Reacts Chandrima Bhattacharya Resignation: प्रसुन बनर्जी बोले- इस्तीफे की कोई ठोस वजह होगी

टीएमसी के एक और वरिष्ठ नेता प्रसुन बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चंद्रिमा भट्टाचार्य हमेशा से पार्टी में वरिष्ठ नेता रहीं हैं. पार्टी के टिकट पर वह कई बार चुनाव जीतीं और विधायक बनीं. कई बार मंत्री भी बनीं. उन्होंने एक निर्णय लया है. मुझे लगता है कि इसके पीछे कोई बहुत ठोस कारण रहा होगा. हमें उनके निर्णय का सम्मान करना चाहिए.

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टीएमसी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी के बाद सबसे कद्दावर महिला नेता मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम सांगठनिक पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बैंकों के ऑथराइज्ड सिग्नेटरी की जिम्मेवारी भी छोड़ दी. उन्होंने अपने इस्तीफे की कोई वजह नहीं बतायी, लेकिन इस्तीफे के अंत में लिखा कि ममता बनर्जी के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है और वह हमेशा बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, सभी पदों से दिया इस्तीफा, नहीं जायेंगी कालीघाट

चंद्रिमा भट्टाचार्य का स्टाइल स्टेटमेंट और घर में डर्बी युद्ध, जानें ममता बनर्जी की भरोसेमंद मंत्री के अनसुने राज

Previous article संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक, इन मुद्दों पर आमने-सामने होंगे सत्तापक्ष और विपक्ष
Next article Z कैटेगरी सुरक्षा बहाली पर लालू यादव का पलटवार, कहा- अन्याय करने वाले खुद बैकफुट पर आ गए
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel