[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता भाटपाड़ा हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला करने वाला मुख्य आरोपी 5 पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

भाटपाड़ा हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला करने वाला मुख्य आरोपी 5 पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

0
भाटपाड़ा हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला करने वाला मुख्य आरोपी 5 पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में सुजीत और उससे बरामद पिस्टल.

Bhatpara Violence Latest Update| बैरकपुर, मनोरंजन सिंह : उत्तर 24 परगना जिले के जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाटपाड़ा में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली. 9 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता राज कुमार साव उर्फ ​​मनु पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुजीत के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है, क्योंकि घटना के पीछे तृणमूल समर्थित लोगों का हाथ होने का आरोप लगा था.

बादामतला में जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से फरार सुजीत चौधरी अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह बादामतला इलाके में छिपा है. सूचना मिलते ही भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने छापेमारी की और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान पुलिस हैरान रह गयी, जब उसके पास से 5 रिवॉल्वर और 5 कारतूस बरामद हुए.

क्या था पूरा मामला?

भाजपा कार्यकर्ता राजू साव ने पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में हिस्सा लिया था. इससे नाराज सुजीत चौधरी और उसके गैंग ने वार्ड नंबर 35 स्थित राजू के घर पर हमला बोल दिया. घटना के अगले दिन राजू के भाई अमित ने भाटपाड़ा थाने में सुजीत और उसके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत की. भाजपा ने इस हमले को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर निशाना साधा था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हथियारों के साथ गिरफ्तारी से हड़कंप

महज एक आरोपी के पास से 5 रिवॉल्वर का मिलना क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुजीत के पास इतने हथियार कहां से आये? क्या वह चुनाव से पहले किसी बड़ी हिंसा की साजिश रच रहा था?

इसे भी पढ़ें

BJP के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह को जान से मारने की साजिश, घर पर बमबाजी, TMC पर लगे आरोप

भाजपा नेताओं पर हमले के विरोध में बैरकपुर में जगह-जगह प्रदर्शन

Bengal Election 2021: बैरकपुर में बवाल, बूथ निरीक्षण के दौरान टीएमसी कैंडिडेट का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, लगा जय श्री राम का नारा

BJP समर्थकों के घरों पर TMC गुंडों की बमबाजी, देखिए इलाके में दहशत का EXCLUSIVE वीडियो

Previous article ताम्बरम-न्यू तिनसुकिया व एसएमवीटी बेंगलुरु- बालुरघाट रूटों पर चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
Next article कटाव से बचाव को कराये जा रहे कार्य में अनियमिता
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel