[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है चक्रवात, जानें कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है चक्रवात, जानें कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

0
श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है चक्रवात, जानें कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

Bengal Weather Today: हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण बंगोपसागर यानी बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में बना चक्रवात अब भी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर चक्कर काट रहा है. यह श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने कहा है कि समुद्र के ऊपर बना साइक्लोन अगले कुछ घंटों में और घनीभूत हो जायेगा, ऐसा अनुमान है.

सुबह में 2 दिन तक 3 जिलों में दिखेगा कोहरा

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 7 दिन तक बंगाल में मौसम संबंधी कोई विशिष्ट गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी. इसलिए इन 7 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, अगले 2 दिन तक उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिले में एक-दो जगहों पर सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है.

रात के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बंगाल के जिलों में अगले 7 दिन तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 2 दिन तक रात के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद 4 दिनों में रात का तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता में 3 डिग्री तक बढ़ेगा उच्चतम तापमान

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया है कि अगले 7 दिन में कोलकाता के उच्चतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक वृद्धि होने का अनुमान है. वहीं, दमदम में उच्चतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

Bengal Weather Today Kolkata And Dumdum
कोलकाता और दमदम में अगले 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान.

Bengal Weather Today: सॉल्टलेक और हावड़ा का कैसा रहेगा मौसम

सॉल्टलेक और हावड़ा का उच्चतम तापमान इन 7 दिनों में 31 से 33 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. सॉल्टलेक का न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. वहीं, हावड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड से 19 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

Bengal Weather Today Salt Lake And Howrah
सॉल्टलेक और हावड़ा में अगले 7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान.

दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री

पश्चिम बंगाल के पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में चाबिहार का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा. यहां का मिनिमम टेंपरेचर 12 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. पहाड़ पर दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. राजधानी कोलकाता में अलीपुर का मिनिमम टेंपरेचर सबसे कम रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

दक्षिण बंगाल का न्यूनतम तापमान उत्तर बंगाल से 2 डिग्री अधिक

दक्षिण बंगाल के मौसम की बात करें, तो कल्याणी, काकद्वीप और पुरुलिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा. इन तीनों जिलों का मिनिमम टेंपरेचर 14 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो उत्तर बंगाल से 2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. मौसम विभाग ने बताया है कि दार्जिलिंग जिले में हल्का कुहासा भी देखा गया.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आज होगा घनीभूत, अगले 6 दिन कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

बंगाल के मौसम में अल नीनो का दिखा असर, फरवरी में ही 31 डिग्री के पार जायेगा कोलकाता का तापमान

Previous article आज का राशिफल 19 फरवरी 2026: आज इन राशि वालों को मिल सकता है धोखा, संभलकर उठाएं हर कदम
Next article 19 फरवरी की टॉप 20 खबरें: गूगल का भारत-अमेरिका के बीच मेगा केबल प्रोजेक्ट, पटना धमकी कांड से दहशत, भारत ने नीदरलैंड को हराया
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel