[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 19 फरवरी की टॉप 20 खबरें: गूगल का भारत-अमेरिका के बीच मेगा केबल प्रोजेक्ट, पटना धमकी कांड से दहशत, भारत ने नीदरलैंड को हराया

19 फरवरी की टॉप 20 खबरें: गूगल का भारत-अमेरिका के बीच मेगा केबल प्रोजेक्ट, पटना धमकी कांड से दहशत, भारत ने नीदरलैंड को हराया

0
19 फरवरी की टॉप 20 खबरें: गूगल का भारत-अमेरिका के बीच मेगा केबल प्रोजेक्ट, पटना धमकी कांड से दहशत, भारत ने नीदरलैंड को हराया
पीएम मोदी और सुंदर पिचाई , फोटो पीटीआई

1. गूगल भारत-अमेरिका के बीच बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के AI साइंस चैलेंज की घोषणा

India AI Impact Summit: भारत की AI (कृत्रिम मेधा) क्षमता पर बड़ा दांव लगाते हुए गूगल भारत, अमेरिका और अन्य स्थानों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए समुद्र के भीतर केबल बिछाने का ऐलान किया. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने तीन करोड़ डॉलर के AI साइंस चैलेंज की भी घोषणा की. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. बीजेपी जॉइन करने पर खेसारी लाल यादव ने कहा- राजनीति मेरे बस की नहीं… पवन सिंह-ज्योति मैटर पर क्या बोले?

Khesari Lal Yadav: पटना एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने खुद को सिर्फ कलाकार बताया और पवन सिंह के पारिवारिक विवाद पर बोलने से भी इनकार किया. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. असम में SIR पूरा, चुनाव तारीखों का इंतजार; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- EVM में होगा ये बदलाव

Assam SIR: असम सहित 5 राज्यों में मार्च में वुनावी घोषणा हो सकती है. इससे पहले चुनाव आयोग ने असम में SIR की प्रक्रिया पूरी कर ली है. बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया- फाइनल इलेक्टोरल रोल में लगभग 2.49 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा के परिजनों को दूसरी बार मिली धमकी, पर्चे में लिखा- तेरा बेटा भी मरेगा

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़ सामने आया है. जहानाबाद स्थित पैतृक गांव में परिजनों को दो बार धमकी भरे पर्चे मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. बिहार कांग्रेस में बड़ा एक्शन, दो बड़े नेताओं की छह साल के लिए छुट्टी

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में अंदरूनी घमासान तेज हो गया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो वरिष्ठ नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इस फैसले के बाद प्रदेश इकाई में सियासी हलचल और बढ़ गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, SSB जवान की हत्या समेत कई मामलों में है आरोपी

Bihar Crime News: मुंगेर में तीन लाख का इनामी और चर्चित नक्सली सुरेश कोड़ा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. उस पर हत्या, अपहरण और विस्फोट समेत 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे. लंबे समय से एक्टिव यह नक्सली हाल के दिनों तक पहाड़ी इलाकों में छिपकर घटना को अंजाम दे रहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को

I-PAC Raid Case: पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनावाई सुप्रीम कोर्ट में टल गयी है. इस याचिका पर सुनवाई अब 18 मार्च को होगी. क्यों टली सुनवाई और क्या है पूरा मामला, यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

Rajya Sabha Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की रणभूमि तैयार हो रही है. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. एसआईआर पर रूलिंग पार्टी ने इलेक्शन कमीशन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इस बीच, चुनाव आयोग ने राज्य की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. मोहम्मद शमी को घरेलू हिंसा मामले में नोटिस, हसीन जहां की अर्जी पर SC ने मांगा जवाब

Mohammed Shami Hasin Jahan Case: घरेलू हिंसा के केस में टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पत्नी हसीन जहां की अर्जी पर शमी से जवाब मांगा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. बंगाल की राजनीति में राम-कृष्ण की एंट्री, अमित शाह की मायापुर यात्रा के बाद TMC और BJP में छिड़ी जंग

TMC vs BJP: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा में अभी देरी है. इसके पहले ही प्रदेश की राजनीति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के नाम पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है. अमित शाह के इस्कॉन में दिये गये भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला. इस पर बीजेपी ने भी जवाबी हमला बोल दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. गृह मंत्री नहीं, चैतन्य महाप्रभु का भक्त बनकर आया हूं, अमित शाह के बंगाल दौरे से चढ़ा सियासी पारा

Amit Shah in ISKCON Mayapur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय का दौरा किया. भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शाह ने कहा कि वह गृह मंत्री नहीं, बल्कि चैतन्य महाप्रभु के भक्त के रूप में आये हैं. यह उनका एक महीने में दूसरा बंगाल दौरा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. UN से बंगाल के लिए बड़ी खबर : ‘माटिर सृष्टि’ पहल और 3 सुगंधित चावल की किस्मों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

West Bengal Matir Srishti UN Recognition: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने पश्चिम बंगाल की ‘मातिर सृष्टि’ पहल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य की गोविंदभोग, तुलाईपांजी और कनकचूर सुगंधित चावल किस्मों को भी खाद्य एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता मिली है. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. बारिश से धुला प्रदूषण! दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 हटा, वायु गुणवत्ता सुधरी

Air Quality Delhi: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार (18 फरवरी) को हटा दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. भारत 17 रन से जीता, नीदरलैंड ने दी कड़ी टक्कर

India vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया. हालांकि भारत को नीदरलैंड से कड़ी टक्कर मिली. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. नामीबिया को हराकर पाकिस्तान सुपर 8 में, USA की उम्मीदों पर फिरा पानी

Pakistan In Super 8: नामीबिया को 102 रन से हराकर पाकिस्तान ने सुपर 8 में एंट्री कर ली है. इसके साथ ही यूएसए की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. CBSE मैथ्स पेपर के बाद क्यों रोए छात्र? टीचर्स ने बताया असली वजह

CBSE Board Exam Maths Paper Analysis: मैथ्स का पेपर मॉडरेट था. लेकिन फिर भी कई स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर के बाहर परेशान दिखे. जानिए कैसा रहा मैथ्स का पेपर. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. NIT सुरथकल में CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स

NIT Surathkal Admission: JEE Main 2026 रिजल्ट के बाद क्या आप NIT सुरथकल में CSE ब्रांच चाहते हैं. जानें एडमिशन प्रोसेस, लेटेस्ट कैटेगरी-वाइज कटऑफ और यहां के शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में पूरी डिटेल्स. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. रमजान उल मुबारक का चांद आया नजर, आज से रोजा की शुरुआत

Ramzan 2026: मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र और मुबारक महीना रमजान शुरू हो गया है. यह पाक महीना इबादत, आत्मसंयम, दया और इंसानियत का संदेश लेकर आया है. इस महीने में मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और कुरान शरीफ की तिलावत कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने की कोशिश करते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. ‘नागिन’ और ‘तारक मेहता’ नहीं, इस शो ने ओटीटी पर 1300 करोड़ की फिल्म को पछाड़ा

Most Watched Shows on OTT: इस हफ्ते OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए कंटेंट में भारत-पाकिस्तान मैच से लेकर ‘द 50’ और ‘धुरंधर’ तक शामिल हैं. जानें पूरी लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. दिव्या और रिद्धिमा के बीच तूफानी बहस, ‘The 50’ के नए प्रोमो ने बढ़ाया ड्रामा

The 50 PROMO: ‘द 50’ के नए प्रोमो में दिव्या और रिद्धिमा के बीच जोरदार बहस दिख रही है, जो शो का रोमांच और बढ़ा रही है. आइए बताते हैं पूरी अपडेट. यहां पढ़ें पूरी खबर

Previous article श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है चक्रवात, जानें कैसा रहेगा बंगाल का मौसम
Next article गेमर्स के लिए खुशखबरी, रिडीम करें आज के कोड और पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel