[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल के कल्याणी में देर रात सड़क हादसा, घंटों सड़क पर पड़े रहे तीन युवक, दो की मौत

बंगाल के कल्याणी में देर रात सड़क हादसा, घंटों सड़क पर पड़े रहे तीन युवक, दो की मौत

0
बंगाल के कल्याणी में देर रात सड़क हादसा, घंटों सड़क पर पड़े रहे तीन युवक, दो की मौत
सांकेतिक

कोलकाता/कल्याणी से अमित शर्मा की रिपोर्ट

Bengal News: पश्चिम बंगाल के कल्याणी में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो आदिवासी युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. यह दर्दनाक हादसा बुधवार देर रात नदिया जिले के कल्याणी थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेसवे के रेल ब्रिज पर हुआ.

करीब तीन घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे के बाद वे लंबे समय तक सड़क पर ही पड़े रहे, लेकिन रात होने की वजह से किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी. अनुमान है कि करीब तीन घंटे तक वे वहीं तड़पते रहे. आखिरकार तड़के लगभग तीन बजे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर घायलों पर पड़ी. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. घायलों को कल्याणी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने समाई मुर्मू (30) और संजीव मुर्मू (24) को मृत घोषित कर दिया.

बाइक से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह

सुमन टुडू नामक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है. परिवार के अनुसार, तीनों युवक हरिणघाटा थाना क्षेत्र के दयला इलाके के निवासी थे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के पुलिस मार्ग में भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और बाइक से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह हो सकती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समारोह में शामिल होने आये थे कल्याणी

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक वीर सिधु-कानु एथलेटिक्स क्लब के 171वें वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए कल्याणी आये थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 12 बजे के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेसवे पर रेल ब्रिज के ऊपर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और तेज रफ्तार में ब्रिज की रेलिंग से जा टकरायी.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel