[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा रजरप्पा यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, राजगीर के कंपाउंडर की संदिग्ध स्थिति में मौत

रजरप्पा यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, राजगीर के कंपाउंडर की संदिग्ध स्थिति में मौत

0
रजरप्पा यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, राजगीर के कंपाउंडर की संदिग्ध स्थिति में मौत
घटना के बाद जूटी लोगों की भीड़.

राजगीर से रामविलास की रिपोर्ट
Nalanda News : राजगीर के पिलखी निवासी एवं कंपाउंडर सोनू कुमार (35), पिता कृष्णा रविदास की झारखंड के बरही के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम वे करीब 22-23 लोगों के साथ रजरप्पा दर्शन के लिए ट्रेवलर वाहन से निकले थे. यात्रा के दौरान रास्ते में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

खाना खाने के बाद बिगड़ने लगी तबीयत

बताया जाता है कि बरही से लगभग एक किलोमीटर आगे शिवम होटल में सभी ने भोजन किया था. इसके कुछ देर बाद ही सोनू कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी आवाज बंद हो गई. वे किसी बात का जवाब नहीं दे पा रहे थे.

रेफर के बाद हजारीबाग पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घबराए साथियों ने उन्हें तत्काल बरही के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. लेकिन हजारीबाग पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

गुरुवार को शव राजगीर लाया गया, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतक के साढ़ू एवं बरही निवासी बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित पेय पदार्थ का सेवन किए जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

पुलिस ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. मामले की जांच की जा रही है. मृतक सोनू कुमार अपने पीछे पत्नी सोनी कुमारी और एक छोटे पुत्र को छोड़ गए हैं. उनके निधन से पिलखी गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम

Previous article बंगाल के कल्याणी में देर रात सड़क हादसा, घंटों सड़क पर पड़े रहे तीन युवक, दो की मौत
Next article नवादा: रजौली में घर में घुसा विषैला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel