[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता अपनी ही बंदूक की गोली से बीएसएफ जवान की मौत, भारत-बांग्लादेश सीमा पर था तैनात

अपनी ही बंदूक की गोली से बीएसएफ जवान की मौत, भारत-बांग्लादेश सीमा पर था तैनात

0
अपनी ही बंदूक की गोली से बीएसएफ जवान की मौत, भारत-बांग्लादेश सीमा पर था तैनात
मौके पर तैनात बीएसएफ के जवान

Bengal News : नदिया: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गयी है. अपनी की बंदूक से चली गोली से हुई इस मौत की यह घटना नदिया जिले में हुआ है. ड्यूटी के दौरान हुई इस मौत के पीछे का कारण साफ नहीं है. यह हादसा है या फिर आत्महत्या है, इसकी जांच की जा रही है. मृतक जवान का नाम वैभव अन्ना मंडले (34) था. वह बीएसएफ की 11वीं बटालियन में कार्यरत थे. वे महाराष्ट्र के जलगांव जिले के खाओकी क्षेत्र के रहने वाले थे. वे शिविर की सुरक्षा में संतरी के रूप में तैनात थे.

जबड़े में लगी राइफल की गोली

जानकारी के अनुसार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुरुतिया के रानीनगर शिविर में तैनात जवान वैभव अन्ना मंडले ड्यूटी के दौरान अपनी ही बंदूक से निकली गोली से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसी दौरान, उनके हाथ में पकड़ी राइफल की गोली उनके जबड़े में लगी. उन्हें खून से लथपथ हालत में निकाला गया और करीमपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मुरुतिया पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या यह मौत एक दुर्घटना थी. बताया जाता है कि जवान पिछले पांच दिनों से ड्यूटी पर तैनात था. अचानक बंदूक से गोली निकली और फिर दुखद अंजाम भुगतना पड़ा, लेकिन इसके पीछे का रहस्य अभी तक सुलझा नहीं है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

पश्चिम बंगाल में सीमा या आंतरिक सुरक्षा की रक्षा कर रहे जवानों द्वारा अपनी ही राइफल से गोली मारकर हत्या किए जाने की घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इससे पहले 2022 में, बटालियन नंबर 117 के दो बीएसएफ जवानों के बीच तीखी बहस हुई थी. तब एक जवान ने दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी. बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 2021 में, कूच बिहार के शिलातकुची इलाके में एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथी को अपनी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, कल की घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel