[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना-बिहटा दूरी होगी कम, एलिवेटेड कॉरिडोर का CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

पटना-बिहटा दूरी होगी कम, एलिवेटेड कॉरिडोर का CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

0
पटना-बिहटा दूरी होगी कम, एलिवेटेड कॉरिडोर का CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण
Bihar News: पटना-बिहटा दूरी होगी कम, एलिवेटेड कॉरिडोर का CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहटा एयरपोर्ट और दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का खुद मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट के चालू होने के बाद पटना एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव में कमी आएगी. नए एयरपोर्ट में यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यात्रा का अनुभव और बेहतर होगा.

हवाईअड्डे तक पहुंच को आसान बनाने के लिए बन रहा दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर इस प्रोजेक्ट की रीढ़ है. मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर साइट मैप के जरिए प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयसीमा के भीतर काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया.

सीएम ने स्पष्ट किया कि कनेक्टिविटी ऐसी होनी चाहिए कि यात्रियों को घर से एयरपोर्ट पहुंचने में कम से कम समय लगे. इसके साथ ही एलिवेटेड रोड को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ने वाली लिंक रोड पर भी काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने साइट मैप के जरिए पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया. उन्होंने साफ कहा कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. रनवे, यात्री सुविधाएं और रोड कनेक्टिविटी जैसे सभी पहलुओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.

वायुसेना रनवे का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना स्थल (IAF) स्थित रन-वे और निर्माणाधीन यात्री टर्मिनल का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए, जिसमें सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रन-वे के विस्तार, पैसेंजर लाउंज और रोड कनेक्टिविटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. नीतीश कुमार ने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, बल्कि यह राज्य में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए द्वार खोलेगा.

बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

बिहटा में नागरिक उड्डयन सेवा शुरू होने से बड़े विमानों का परिचालन भी संभव हो सकेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी. मुख्यमंत्री के इस दौरे में मंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Also Read: 10 दिन शेष! ‘RSS वाले CM’ की तलाश? सम्राट आगे, मगर ‘सरप्राइज’ वाला सस्‍पेंस बरकरार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel