[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता इंटरनेट की दुनिया में ‘बांग्ला’ का बोलबाला : Google Chrome और Gemini AI के संगम से बढ़ेगी डिजिटल साक्षरता

इंटरनेट की दुनिया में ‘बांग्ला’ का बोलबाला : Google Chrome और Gemini AI के संगम से बढ़ेगी डिजिटल साक्षरता

0
इंटरनेट की दुनिया में ‘बांग्ला’ का बोलबाला : Google Chrome और Gemini AI के संगम से बढ़ेगी डिजिटल साक्षरता
बंगाल के गांवों के लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा डिस्कवर का नया फीचर. फोटो : AI

Google Chrome Gemini AI Bengali Language: विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पश्चिम बंगाल के उन लाखों लोगों के लिए एक क्रांतिकारी खबर है, जो इंटरनेट पर अंग्रेजी के कठिन शब्दों को देखकर ठहर जाते थे. घबरा जाते थे. गूगल ने अपने सबसे शक्तिशाली एआई मॉडल ‘Gemini 3.1’ को सीधे क्रोम ब्राउजर में फिट कर दिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें ‘बांग्ला’ (Bengali) भाषा को प्राथमिकता दी गयी है.

डिजिटल आजादी के समान है गूगल की पहल

यह सिर्फ एक तकनीकी अपडेट नहीं है, बल्कि बंगाल के सुदूर गांवों, जैसे- पुरुलिया के ग्रामीण इलाकों से लेकर सुंदरबन के द्वीपों तक रहने वाले लोगों के लिए ‘डिजिटल आजादी’ की तरह है. इसे आप डिजिटल साक्षरता के नये युग की शुरुआत भी कह सकते हैं.

गांव के लोगों को भी सशक्त करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को केवल टेक-एक्सपर्ट्स की चीज माना जाता था, लेकिन अब गांव के लोगों को भी यह सशक्त करेगा. आइए, देखते हैं कि किस तरह से एआई ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मदद करेगा.

  • ग्रामीण बंगाल का सशक्तिकरण : अगर किसी किसान को सरकारी योजना या ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ के बारे में जानकारी चाहिए, तो वह बांग्ला में ही क्रोम से सवाल पूछ सकेगा और एआई उसे बांग्ला भाषा में ही जवाब देगा.
  • चुनावी खबरों का विश्लेषण : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान घोषणापत्रों की लंबी लिस्ट और नेताओं के भाषणों का सारांश (Summary) अब मतदाता अपनी मातृभाषा बांग्ला में एक क्लिक पर पा सकेंगे.
  • सुरक्षित ब्राउजिंग : बांग्ला में आने वाले फिशिंग या फर्जी संदेशों को यह एआई पहचान लेगा और यूजर्स को सचेत करेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसे काम करेगा नया फीचर?

गूगल क्रोम में अब एक छोटा सा ‘जेमिनी’ (Gemini) आइकन दिखेगा. जब आप किसी अंग्रेजी वेबसाइट पर होंगे, तो बस एक कमांड देकर आप पूरे पेज का बांग्ला अनुवाद या उसके मुख्य बिंदु (Key Points) जान सकेंगे. यह फीचर विशेष रूप से उन छात्रों के लिए वरदान है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानकारी अपनी भाषा में पढ़ना चाहते हैं.

क्रोम में सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जोड़कर हमारा लक्ष्य इंटरनेट सेवा को और अधिक सहज, सुरक्षित और उपयोगी बनाना है, ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके. हमें खुशी है कि अमेरिका के बाद भारत उन शुरुआती बाजारों में एक है, जहां यह बदलाव देखने को मिलेगा.

शारमेन डिसिल्वा, उत्पाद प्रबंधन निदेशक, क्रोम

भाषायी लोकतंत्र की ओर बढ़ता इंटरनेट

वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इंटरनेट का यह भाषायी लोकतंत्र (Linguistic Democracy) का काम करेगा. अब मतदाता केवल नेताओं के दावों पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि खुद एआई की मदद से डेटा और फैक्ट्स की जांच अपनी भाषा में कर सकेंगे. यह डिजिटल साक्षरता का नया युग है.

इसे भी पढ़ें

लक्ष्मी भंडार योजना 2026 : 1000 रुपए को बढ़ाकर 1500 रुपए क्यों किया गया?

बंगाल चुनाव 2026: क्या आपका नाम भी कट गया है? ऐसे चेक करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम

Previous article 7 लाख व्यूज के बाद खुली पोल: फेक AI वीडियो पर Meta की लग गई क्लास
Next article ईरान-इजरायल युद्ध की आंच धनबाद में भी: LPG के लिए मची भगदड़, रेस्टोरेंट्स ने मेनू से हटाये ये डिश
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel