[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल पर पथराव, कार में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने पूछा- किस कानून के तहत प्रेस को रोक रहे?

आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल पर पथराव, कार में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने पूछा- किस कानून के तहत प्रेस को रोक रहे?

0
आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल पर पथराव, कार में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने पूछा- किस कानून के तहत प्रेस को रोक रहे?

Agnimitra Paul Asansol South: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र हाई-वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बन गया. वोटिंग के बीच भाजपा प्रत्याशी और मशहूर फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव किया गया. कार के शीशे तोड़ दिये गये. भाजपा नेता ने कहा है कि अल्पसंख्यक बहुल इलाके में यह घटना हुई है. ये लोग तृणमूल कांग्रेस के समर्थक हैं. उन्होंने दावा किया है कि इस बार दीदी जा रहीं हैं, भाजपा आ रही है.

नीमचा इलाके में पुलिस के साथ हुआ विवाद

भाजपा नेता की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई. अग्निमित्रा पॉल ने पुलिस पर मीडिया को अपना काम करने और वोट में हो रही गड़बड़ी को छिपाने के लिए प्रेस को कवरेज करने से रोकने के आरोप लगाये. नीमचा इलाके में पुलिस के साथ महिला नेता के इस विवाद ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है. अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बूथ जाम करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने नियमों के उल्लंघन की बात कही है.

संविधान की धारा दिखाओ : अग्निमित्रा पॉल

विवाद की शुरुआत तब हुई, जब अग्निमित्रा पॉल अपने काफिले के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकली थीं. नीमचा इलाके में तैनात पुलिस बल ने उनके साथ चल रहे मीडियाकर्मियों को रोकने की कोशिश की. इस पर भाजपा प्रत्याशी गुस्सा गयीं. उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वे संविधान की किस धारा के तहत प्रेस को कवरेज करने से रोक रहे हैं?

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बूथ संख्या 240 और 241 पर धांधली का दावा

अग्निमित्रा पॉल ने केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भी बड़ा हमला बोला. भाजपा प्रत्याशी का दावा है कि बूथ संख्या 240 और 241 पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर रखा है और वहां मतदाताओं को वोट करने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस धांधली को सामने आने से रोकने के लिए प्रेस को कवरेज करने से रोक रही है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप, कहा- दीदी ने मेरे 27 उम्मीदवारों को खरीदा, वोट के बीच मुर्शिदाबाद में हंगामा

Agnimitra Paul Asansol South: पुलिस की सफाई- काफिले पर थी पाबंदी

पुलिस प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग के सख्त निर्देश हैं कि मतदान के दिन कोई भी प्रत्याशी गाड़ियों का काफिला लेकर नहीं चल सकता. अग्निमित्रा के साथ एक साथ 5 गाड़ियां चल रही थीं, जो सुरक्षा और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. इसी वजह से गाड़ियों को रोका गया था, न कि प्रेस को.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव के पहले चरण में बवाल, नोदा में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, बीरभूम-कुमारगंज में उम्मीदवारों पर हमला

बंगाल में वोट देने गये वोटर की मौत, पटाशपुर में मतदान के दौरान मातम, जानें पूरा मामला

बंगाल चुनाव 2026: जंगलमहल में ‘वोटर लिस्ट’ पर शांति, ‘रोटी-बेटी’ पर शोर, जानें क्यों झारग्राम-पुरुलिया में बेअसर SIR का मुद्दा

बंगाल में वोटर को धमकाने वालों की खैर नहीं, सीईओ का डीजीपी को पत्र- उपद्रवियों को तुरंत करें गिरफ्तार

Previous article धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी
Next article Maruti Suzuki ने बना डाला रिकॉर्ड, 23.4 लाख यूनिट प्रोडक्शन के साथ कंपनी ने मारी बाजी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel