[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Maruti Suzuki ने बना डाला रिकॉर्ड, 23.4 लाख यूनिट प्रोडक्शन के साथ कंपनी ने मारी बाजी

Maruti Suzuki ने बना डाला रिकॉर्ड, 23.4 लाख यूनिट प्रोडक्शन के साथ कंपनी ने मारी बाजी

0
Maruti Suzuki ने बना डाला रिकॉर्ड, 23.4 लाख यूनिट प्रोडक्शन के साथ कंपनी ने मारी बाजी
Maruti Suzuki ने रचा इतिहास

भारत के ऑटो सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां Maruti Suzuki India Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो अब तक कोई दूसरी पैसेंजर वाहन कंपनी हासिल नहीं कर पाई. कंपनी ने एक ही साल में 23.4 लाख वाहनों का उत्पादन कर नया इतिहास रच दिया है. यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा संकेत भी देती है.

रिकॉर्ड प्रोडक्शन से बदला गेम

ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह साल बेहद खास रहा. Society of Indian Automobile Manufacturers के आंकड़ों के अनुसार, Maruti Suzuki भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने एक वित्त वर्ष में 23.4 लाख यूनिट्स का उत्पादन किया. यह न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि पूरे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है.

कंपनी के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के पीछे मजबूत सप्लाई चेन, डीलर नेटवर्क और ग्राहकों का भरोसा सबसे बड़ा फैक्टर रहा.

किन फैक्ट्रियों ने बनाया यह रिकॉर्ड

कंपनी फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर और खरखौदा के अलावा गुजरात के हंसलपुर प्लांट से प्रोडक्शन करती है. इन सभी प्लांट्स की कुल सालाना क्षमता करीब 24 लाख यूनिट है.

अब कंपनी अपनी क्षमता और बढ़ाने की तैयारी में है. गुजरात के साणंद में एक नया प्लांट तैयार किया जा रहा है, जो पूरी तरह चालू होने पर हर साल 10 लाख यूनिट तक उत्पादन कर सकेगा. इससे आने वाले वर्षों में प्रोडक्शन 40 लाख यूनिट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

किन कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड

इस रिकॉर्ड प्रोडक्शन में कंपनी के कई पॉपुलर मॉडल्स का बड़ा योगदान रहा. खासतौर पर Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Ertiga, Maruti Suzuki Dzire और Maruti Suzuki Fronx जैसे मॉडल्स की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली.

इन कारों की लोकप्रियता ने कंपनी की उत्पादन गति को लगातार ऊंचाई पर बनाए रखा.

सरकार की नीतियों का भी मिला फायदा

कंपनी का मानना है कि GST जैसे सुधारों और ऑटो सेक्टर को मिली नीति स्थिरता ने भी इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई. बेहतर टैक्स स्ट्रक्चर और बाजार में बढ़ते विश्वास ने डिमांड को बढ़ाया, जिसका सीधा असर प्रोडक्शन पर पड़ा.

भारत बना ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब

Suzuki Motor Corporation की नजर में भी भारत अब सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनता जा रहा है. कंपनी यहां बने वाहनों को कई देशों में निर्यात कर रही है, जिससे भारत की भूमिका और मजबूत हो रही है.

यह भी पढ़ें: टाटा पंच को टक्कर देने की तैयारी में मारुति सुजुकी, जानें नयी कॉम्पैक्ट SUV की खासियतें

Previous article आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल पर पथराव, कार में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने पूछा- किस कानून के तहत प्रेस को रोक रहे?
Next article एलपीजी संकट गहराया, कड़ी धूप में घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel