[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल लोकसभा चुनाव के पहले ऑडिशन विवाद

लोकसभा चुनाव के पहले ऑडिशन विवाद

0
लोकसभा चुनाव के पहले ऑडिशन विवाद

कोलकाता.हुगली लोकसभा क्षेत्र में आगामी 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान होगा. हालांकि मतदान के कुछ दिन पहले ही ‘दीदी नंबर वन’ रियलिटी शो के ऑडिशन को लेकर विवाद हो गया है. इस लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार रचना बनर्जी इस शो की होस्ट भी हैं. हालांकि भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया है कि रचना बनर्जी ने मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की है. दरअसल हुगली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रवींद्रनगर के देवीदासतला में एक स्टूडियो के सामने बुधवार सुबह से भारी भीड़ देखी गयी. यहां टीवी रियलिटी शो ‘दीदी नंबर वन’ का ऑडिशन चलने का दावा भाजपा की ओर से किया गया है. हालांकि शो की होस्ट रचना बनर्जी का कहना था कि यहां ऑडिशन नहीं बल्कि शूटिंग चल रही थी. लेकिन भाजपा आरोप है कि सबंधित रियलिटी शो की होर्डिंग में तृणमूल उम्मीदवार की तस्वीर है. रचना इसी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी हैं. इसके अलावा ‘दीदी नंबर वन’ शो में हिस्सा लेने का मौका देने के नाम पर तृणमूल को वोट देने की अपील की जा रही है. हालांकि रचना ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है.

लॉकेट चटर्जी का कहना है कि उनके पास कुछ वीडियो आये हैं. जहां तृणमूल के लिए वोट की मांग करते हुए ‘दीदी नंबर वन’ में मौका देने की बात कही जा रही है. भाजपा उम्मीदवार का यह भी कहना था कि तृणमूल कितना फर्जी होने पर ऐसा कर सकती है. वोट के लिए महिलाओं का ऑडिशन लिया जा रहा है. लॉकेट की मांग है कि अविलंब यह शूटिंग बंद करनी होगी. उनका सवाल है कि चुनाव आयोग यह मामला क्यों नहीं देख रहा है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक आयोग से इस संबंध में शिकायत की तैयारी की गयी है. हालांकि तृणमूल इसे लेकर चिंतित नहीं है. रचना बनर्जी का कहना है कि ‘दीदी नंबर वन’ वर्ष भर होता है. हुगली में सारा दिन चुनाव प्रचार करने के बाद कोलकाता जाना संभव नहीं है. इसलिए शो के टेलीकास्ट के लिए रात को यहीं शूटिंग की तैयारी की गयी है. पूरे दिन प्रचार के बाद रात को शो की शूटिंग उन्होंने की है. इसके साथ तृणमूल का कोई संबंध नहीं है. इसके बाद नाम न लेते हुए रचना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव आ गया है. बेकार की बातें कहकर अपना ‘इमेज’ खराब करने की जरूरत नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel