[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधुबनी वज्र गृह नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी से गायब अधिकारी व कर्मियों से जवाब तलब

वज्र गृह नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी से गायब अधिकारी व कर्मियों से जवाब तलब

0
वज्र गृह नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी से गायब अधिकारी व कर्मियों से जवाब तलब

मधुबनी . आरके कॉलेज स्थित वज्रगृह नियंत्रण कक्ष से अनुपस्थित रहने वाले तीन अधिकारी व कर्मियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने स्पष्टीकरण पूछा है. डीएम ने स्पष्टीकरण आदेश में कहा है कि कार्यपालक अभियंता मनरेगा विनोद कुमार, लिपिक अंचल कार्यालय अजय कुमार ठाकुर, जिला कोऑपरेटिव कार्यालय के कार्यालय परिचारी शिवनारायण मंडल से स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण पाने वाले कर्मियों की प्रतिनियुक्ति झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन के पोल्ड मतपत्रों एवं इवीएम की सुरक्षा के लिए आरके कॉलेज मधुबनी स्थित वज्रगृह नियंत्रण कक्ष में की गई थी. 14 मई को 5:30 बजे अपराह्न में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वज्रगृह नियंत्रण कक्ष का औचक रूप से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में पाया गया कि ये पदाधिकारी व कर्मी अपने कर्तव्य से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए. इस प्रकार का कार्य न केवल प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना का द्योतक है, बल्कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश की अवहेलना का भी द्योतक है. डीएम द्वारा मोबाइल पर कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार सह प्रभारी पदाधिकारी वज्रगृह नियंत्रण कक्ष द्वारा बताया गया कि अजय कुमार ठाकुर लिपिक अंचल कार्यालय कलुआही एवं कार्यालय परिचारी जिला कोऑपरेटिव कार्यालय शिव नारायण मंडल 7 मई से किसी भी दिन अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं रहे हैं. डीएम ने निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित कर इस लापरवाही एवं भारत निर्वाचन आयोग के आदेश की अवहेलना के लिए क्यों नहीं कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाय. डीएम ने स्पष्टीकरण के जवाब आने तक 14 मई के वेतन पर रोक लगा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel