[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल भेड़ियों पर अज्ञात जानवरों का हमला, नौ भेड़ों की मौत, कई घायल

भेड़ियों पर अज्ञात जानवरों का हमला, नौ भेड़ों की मौत, कई घायल

0
भेड़ियों पर अज्ञात जानवरों का हमला, नौ भेड़ों की मौत, कई घायल

काशीपुर के कादूरी गांव की घटना घटना की सूचना मिलते ही गांव में पहुंचे वन विभाग के अधिकारी पुरुलिया. जिले के काशीपुर ब्लॉक के कादूरी गांव में अज्ञात वन्यप्राणी के हमले से नौ भेड़ों की मौत हो गयी, जबकि नौ अन्य भेंड़े और एक बकरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ग्रामीण नागेंद्रनाथ सोरेन के मिट्टी के घर में 25 के लगभग भेड़ें व बकरियां रहती थीं. शुक्रवार रात परिवार के सदस्यों ने घर के एक हिस्से में खून से लतपथ कुछ भेड़ों को तड़पते देखा. घर में जाकर देखा तो कुछ और भेड़ व बकरियां घायल अवस्था में पड़े थे. शनिवार सुबह नौ भेड़ों की मौत हो गयी. ग्रामीणों का दावा है कि गांव में पहले कभी ऐसी घटना नहीं देखी गयी है. गांव के एक ओर जंगल होने के बावजूद वहां बड़े शिकारी जानवर कभी नजर नहीं आये. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पशु संसाधन विकास कार्यालय व पुलिस के अधिकारी गांव में पहुंचे. एक जंगली जानवर के पैरों के निशान भी पाये गये हैं. प्रारंभिक रूप से वन विभाग का अनुमान है कि यह भेड़िया प्रजाति या अन्य शिकारी प्राणी या बड़े झुंड में आये लोमड़ियों का हमला हो सकता है. वन विभाग, वन संरक्षण समिति व पुलिस ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है. रात में भी निगरानी जारी रहेगी. इलाके में लोगाें को सतर्क किया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे गांव में पशु पालने वाले लोगों में दहशत फैल गया है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel