[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बीरभूम में बाइक से ले जाया जा रहा विस्फोटक जब्त, एक गिरफ्तार

बीरभूम में बाइक से ले जाया जा रहा विस्फोटक जब्त, एक गिरफ्तार

0
बीरभूम में बाइक से ले जाया जा रहा विस्फोटक जब्त, एक गिरफ्तार

पांच सौ जिलेटिन स्टिक और पचास किलो अमोनियम नाइट्रेट हुआ बरामद बीरभूम. राज्य विधानसभा चुनाव के पूर्व बीरभूम जिले में भारी मात्रा में पुलिस ने विस्फोटक बरामद किया है. जिले के नलहाटी थाना इलाके खाम पुर इलाके के कैनल में शनिवार दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद विशेष अभियान चलाकर बाइक से तस्करी को जा रही भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. बाइक से भारी मात्रा में बरामद विस्फोटकों में जिलेटिन स्टिक और अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया है. इस घटना में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वही बाइक को जब्त कर लिया गया है. नलहाटी थाना प्रभारी सुदीप्त साधुखा ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद विशेष अभियान चलाकर शनिवार की दोपहर में एक बाइक से भारी मात्रा में तस्करी को जा रही विस्फोटकों को जब्त किया गया है. इस बाइक से दो पैकेट में पांच सौ जिलेटिन स्टिक और पचास किलो ग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का नाम चंदू लेट के रूप में की है. चंदू रामपुरहाट थाना के रविपुर ग्राम का रहने वाला है. विस्फोटकों को लेकर जा रहे बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में चंदू ने बताया कि यह विस्फोटक वह पत्थर खदान हेतु लेकर जा रहा था. वह यह विस्फोटक वह टोटन घोष के पास पहुंचाने जा रहा था. लेकिन इन विस्फोटकों से संबद्ध कोई दस्तावेज नहीं था. पुलिस आरोपी को रविवार रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी. पुलिस का कहना है कि ये विस्फोटक कहा से लाये जा रहे थे और हकीकत में कहा सप्लाई किया जाना था, इन सब सवालों को लेकर जांच पड़ताल की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel