[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल श्रेष्ठा बनी जूनियर मिस इंडिया की सेकेंड रनर-अप

श्रेष्ठा बनी जूनियर मिस इंडिया की सेकेंड रनर-अप

0
श्रेष्ठा बनी जूनियर मिस इंडिया की सेकेंड रनर-अप

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के गुस्करा की रहने वाली श्रेष्ठा गुप्ता ने जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप का खिताब जीतकर जिले, राज्य और परिवार का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गुस्करा सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल बन गया है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का श्रेष्ठा का सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है.

172 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ पायी उपलब्धि

हाल ही में आयोजित जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में देशभर से कुल 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच श्रेष्ठा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने ‘मिस चार्मिंग’ का खिताब भी अपने नाम किया. यह सम्मान आधिकारिक रूप से आठ जनवरी की आधी रात को उन्हें प्रदान किया गया.

तीन दिवसीय प्रतियोगिता जयपुर में हुई आयोजित

प्रतियोगिता के लिए देश के 22 से 23 प्रमुख महानगरों में प्रारंभिक ऑडिशन हुए थे. चयनित प्रतिभागियों के साथ इसका अंतिम चरण जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया. यह भव्य आयोजन 6, 7 और 8 जनवरी को तीन दिनों तक चला. पहले दिन सांस्कृतिक दौर में प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृति और व्यक्तित्व का परिचय दिया. दूसरे दिन डिजाइनर राउंड हुआ, जबकि तीसरे दिन ग्रैंड फिनाले में श्रेष्ठा ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य के संतुलन से निर्णायकों को प्रभावित किया.

परिवार और पूर्व बर्दवान में गर्व का माहौल

पारिवारिक जानकारी के अनुसार, श्रेष्ठा गुस्करा निवासी अतनू गुप्ता और स्वप्ना गुप्ता की इकलौती बेटी हैं. वह वर्तमान में दुर्गापुर स्थित हेमशिला मॉडल स्कूल की छात्रा है. पढ़ाई के साथ-साथ बचपन से ही मॉडलिंग में उसकी गहरी रुचि रही है. उसकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी सभी गर्व महसूस कर रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि गुस्करा की यह प्रतिभाशाली बेटी भविष्य में और बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel