[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur : पारू में तीन जिलों की पुलिस का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur : पारू में तीन जिलों की पुलिस का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार

0
Muzaffarpur : पारू में तीन जिलों की पुलिस का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, पारू सारण, मुजफ्फरपुर व मोतिहारी के विभिन्न थानों में हुई चोरी के मामले को लेकर पुलिस ने पारू थाने के जाफरपुर एवं देवरिया थाना क्षेत्र से दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया़ इसके बाद सारण पुलिस अपने साथ ले गयी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी सोनू कुमार व दाऊद पुर गांव निवासी राजन कुमार तथा देवरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी अनिल राय एवं सबरेश कुमार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जमुनी स्थित न्यू गणपति सीमेंट भंडार से लगभग 10 टन सरिया, तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डीजल एवं नगद की चोरी कर ली गयी थी, जिसका सोनपुर थाने में मामला दर्ज है. साथ ही सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के जसोसती गांव के गोदाम से अनाज की चोरी कर ली गयी थी़ साथ ही मोतिहारी जिले के चिरैया थाने में 948 पैकेट चावल चोरी का मुकदमा दर्ज है. मुजफ्फरपुर के बोचहां थाने में 375 पैकेट चावल चोरी का मामला दर्ज है. इसी मामले में सारण पुलिस ने टीम गठित कर पारू एवं देवरिया थाना क्षेत्र से दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर पारू पुलिस समेत कई थानों की पुलिस ने जाफरपुर गांव के सोनेलाल चौधरी के गोदाम से लगभग साढे नौ टन पैकेट चावल बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel