[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, शूटर के पास से मिला मोहम्मद शरीफुद्दीन का फोटो

पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, शूटर के पास से मिला मोहम्मद शरीफुद्दीन का फोटो

0
पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, शूटर के पास से मिला मोहम्मद शरीफुद्दीन का फोटो

आसनसोल.

हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर करीमडांगाल इलाके ने निवासी व लोहा व्यापारी मोहम्मद शरीफुद्दीन हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी. कांड में कथित तौर पर शूटर कुल्टी थाना क्षेत्र के चीनाकुड़ी इलाके का निवासी रोहित सिंह, जो फिलहाल पुलिस रिमांड में है, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग हुआ पिस्तौल बरामद कर लिया है. इसके साथ एक मैगजीन, तीन राउंड कारतूस और मृतक का फोटो बरामद किया. इस फोटो के पीछे मृतक का नाम मोहम्मद शरीफुद्दीन लिखा हुआ था. यह फोटो शूटर को पहचान के लिए मुहैया कराया गया था. मामले में पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ने में जुट गयी है ताकि साक्ष्यों के साथ कस्टडी ट्रायल में जा सके.

बता दें कि 24 जनवरी सुबह 5.50 मिनट पर मोहम्मद शरीफुद्दीन को करीमडांगाल मस्जिद के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वे प्रतिदिन मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए आते थे, उस दिन भी मस्जिद जा रहे थे, रास्ते में उन्हें गोली मार दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मृतक की पत्नी ने अपने दो भतीजे मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद सलाम और एक अन्य व्यक्ति रवींद्र सिंह को आरोपी बनाकर शिकायत दर्ज करायी. जांच के क्रम में पुलिस शूटर तक शूटर रोहित सिंह तक पहुंची और जमशेदपुर से गिरफ्तार किया. रिमांड अवधि में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया.

बिना पैसे लिये ही वारदात को दे दिया अंजाम, बाद में पैसे मिलने की थी बात

मोहम्मद शरीफुद्दीन की हत्या में गिरफ्तार शूटर रोहित सिंह ने सिर्फ फोन पर ही हत्या की सुपारी ली और बिना पैसे लिए ही कांड को अंजाम दे दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 जनवरी की रात को ही हत्या का प्लान तैयार हुआ था और 24 जनवरी सुबह पौने छह बजे कांड को अंजाम दे दिया गया. जिसके कुछ घंटे के अंदर ही तीनो आरोपी गिरफ्तार हो गये. रोहित के साथ कितने पैसे में सौदा हुआ था? कांड को अंजाम देने के बाद कोई पैसा मिला या नहीं? पुलिस जांच कर रही है. हाल के दिनों के यह ट्रेंड चला है कि बिना पैसे लिए सिर्फ पैसा मिलने के आश्वासन पर ही शूटर किसी भी हत्या कर दे रहे हैं. कुछ दिनों पहले नियामतपुर इलाके में भी गोली मारकर नगर निगम के एक कर्मचारी की हत्या हुई थी. यहां भी शूटर को पैसा नहीं मिला था. सिर्फ आश्वासन पर ही कांड को अंजाम दे दिया. इससे पहले भी कुल्टी थाना क्षेत्र में दो कांड ऐसे हुए हैं, जहां शूटर बिना पैसे लिए हत्या कर दिए. पुलिसिया जांच में सारा खुलासा हुआ था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel