[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया मानसी में 208 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

मानसी में 208 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

0
मानसी में 208 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

खगड़िया. मानसी में 208 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर की गयी कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मानसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ स्मैक (हीरोइन) तस्कर मानसी बाजार के तरफ से मानसी रेलवे ढाला होते हुए मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही मानसी पुलिस द्वारा वाहन जांच प्रारंभ किया गया. इसी दौरान मानसी रेलवे ढाला के पास मोटरसाइकिल से 208 ग्राम स्मैक (हीरोइन) के साथ 02 तस्कर को गिरफ्तार किया गया. तस्कर के विरुद्ध मानसी थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज किया गया. तस्कर का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 निवासी लुरक यादव के 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार, गोगरी थाना क्षेत्र के धनखेता वार्ड संख्या 10 देवो यादव के 18 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि स्मैक का अनुमानित मूल्य 3 लाख 64 हजार रुपये है. तस्कर के पास से मोटरसाईकिल, दो मोबाइल जब्त किया गया. छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक अप्पु कुमार, डीआईयू की टीम व एसटीएफ की टीम शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel