[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल यशोदा बेन मोदी से मिले तैलिक महासभा के प्रतिनिधि

यशोदा बेन मोदी से मिले तैलिक महासभा के प्रतिनिधि

0
यशोदा बेन मोदी से मिले तैलिक महासभा के प्रतिनिधि

दुर्गापुर.

अखिल भारतीय तैलिक महासभा की संरक्षक यशोदा बेन मोदी से मिलने दुर्गापुर तैलिक साहू समाज के संरक्षक राम सेवक साह गुजरात के मेहसाणा जिले के ओंझा गांव पहुंचे. वहां उन्होंने औपचारिक भेंट कर बंगाल में संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा की. राम सेवक साह ने कहा कि यशोदा बेन मोदी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी हैं और देशभर में तैलिक महासभा के संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं.

सादगी से प्रभावित हुए प्रतिनिधि

राम सेवक साह ने बताया कि उनके घर जाकर सादगी को करीब से देखने और सीखने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि छोटा सा घर, परिवार के सदस्य और सरल जीवन शैली ने उन्हें प्रभावित किया. प्रोटोकॉल के तहत केवल गुजरात पुलिस की एक गाड़ी और कुछ जवान तैनात दिखे. उन्होंने कहा कि यशोदा बेन मोदी ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया और समाज के प्रति गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा निस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने समयाभाव के कारण भोजन का आग्रह विनम्रतापूर्वक स्वीकार नहीं किया.

समाज सेवा के लिए एकजुटता का आह्वान

मुलाकात के दौरान उनके भतीजे जसवंत भाई मोदी ने भी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज सेवा पद या धन के लिए नहीं बल्कि निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए, तभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का उत्थान संभव है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel